एक्सप्लोरर

Trump-Zelensky Meet: 'शांति के लिए तैयार नहीं, अमेरिका का अपमान किया', जेलेंस्की के साथ 'तू तू मैं मैं' पर बोले ट्रंप

Trump-Zelensky Meet: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को तीखी बहस हुई. इसके बाद ट्रंप ने एक बयान जारी किया है.

Trump-Zelensky Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में कुछ भी ठीक नहीं रहा. वाशिंगटन डीसी स्थित ओवल ऑफिस में दोनों राष्ट्र प्रमुखों के बीच शुरू हुई यह बातचीत थोड़ी ही देर में गरमा गरम बहस में तब्दील हो गई. रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों नेताओं के अलग-अलग मत के कारण ऐसा हुआ. बैठक के बाद भी इस बहस का असर देखने को मिला. जेलेंस्की से ओवल ऑफिस से बाहर निकलते ही प्रेसिडेंट ट्रंप ने उन पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति फिलहाल रूस से युद्ध खत्म करना नहीं चाहते.

जेलेंस्की के साथ बैठक के कुछ ही देर बार डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बयान जारी किया गया. इस बयान में लिखा गया, 'आज व्हाइट हाउस में हमारी बहुत सार्थक बैठक हुई. बहुत कुछ समझ में आया और यह कुछ ऐसा था जो शायद इस तरह की तीखी बहस के बिना कभी नहीं समझा जा सकता था. यह वाकई दिलचस्प है कि भावनाओं के माध्यम से क्या-क्या सामने आता है. आज मैंने यह देखा और समझा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें लगता है कि अमेरिका की भागीदारी उन्हें समझौते में बड़ा लाभ दे सकती है. मैं लाभ नहीं देखता, मुझे शांति चाहिए. जेलेंस्की ने हमारे ओवल ऑफिस में अमेरिका का अपमान किया. अब वह यहां दोबारा तब आ सकते हैं, जब वह शांति के लिए तैयार हों.'

क्या हुआ था ओवल ऑफिस में?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रेंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बैठक सौहार्दपूर्ण ढंग से शुरू हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर बातचीत होनी थी. इसी दौरान जब रूस-यूक्रेन युद्ध विराम की बात निकली तो दोनों नेताओं के एक-दूसरे से विपरीत मत नजर आए. इसी बीच अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की को टोंका. उन्होंने जेलेंस्की पर अनादरपूर्ण बर्ताव करने का आरोप लगाया और कहा कि आपकी कूटनीति आपके देश को समाप्त करने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि आपको प्रेसिडेंट ट्रंप को धन्यवाद देना चाहिए कि वह आपके संघर्षों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया कि अमेरिका फिलहाल यूक्रेन के हालातों को महसूस नहीं कर सकता. इसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की फटकार लगाते हुए कहा कि आपको यह बताने की जरूरत नहीं कि अमेरिका को क्या महसूस करना है. आप यह तय करने की स्थिति में नहीं हैं कि हमें क्या महसूस करना चाहिए. आप बस तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Nirav Modi: नीरव मोदी को भारत लाए जाने में फंस गया पंगा, पूरे दो साल नहीं हो पाएगी भारत वापसी; जानें क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget