एक्सप्लोरर

ट्रम्प ने बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आपातकालीन घोषणा जारी की, हिंसा की है आशंका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस घोषणा के बाद गृह मंत्रालय और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को स्थानीय अधिकारियों के साथ आवश्यकतानुसार समन्वय करने की अनुमति मिल गई है. ट्रम्प की आपातकालीन घोषणा सोमवार से प्रभावी हो गई, जो 24 जनवरी तक लागू रहेगी.

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह से पहले और उस दौरान हिंसा की आशंका को लेकर स्थानीय एवं संघीय अधिकारियों की बढ़ती चिंताओं के बीच देश की राजधानी के लिए एक आपातकालीन घोषणा जारी की. इस घोषणा के बाद गृह मंत्रालय और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को स्थानीय अधिकारियों के साथ आवश्यकतानुसार समन्वय करने की अनुमति मिल गई है.

ट्रम्प समर्थक भीड़ ने अमेरिकी संसद भवन पर किया था हमला ट्रम्प ने यह घोषणा ऐसे समय में जारी की है, जब पांच दिन पहले ट्रम्प समर्थक भीड़ ने कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला कर दिया था. यह हमला उस समय किया गया था, जब संसद ने ट्रम्प की हार को प्रमाणित करने के लिए औपचारिक रूप से इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती शुरू की थी. उस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी.

इससे पहले कोलंबिया जिले के मेयर म्यूरियल बॉजर, वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम और मैरीलैंड के गवर्नर लैरी होगन ने लोगों से पिछले हफ्ते हुई हिंसा और कोविड-19 महामारी के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम से दूर रहने का आग्रह किया.ट्रम्प की आपातकालीन घोषणा सोमवार से प्रभावी हो गई, जो 24 जनवरी तक लागू रहेगी.

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ शुरू हो चुकी है महाभियोग की कार्यवाही हाउस डेमोक्रेट्स की तरफ से सोमवार को औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पिछले हफ्ते यूएस कैपिटल में हुई भारी हिंसा को लेकर विद्रोह के लिए उकसाने आरोप में आर्टिकल ऑफ इंपिटमेंट (महाभियोग) लाया गया है. बुधवार को डेमोक्रेट्स के बहुमत वाले प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) में इसे उठाया जा सकता है. हालांकि, इस मुद्दे पर हाउस अभी स्थगित हो गया है.

यह भी पढ़ें

अमेरिकी मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया ट्रंप का नाम, उपराष्ट्रपति की बायोग्राफी से छेड़छाड़

यूएस कैपिटल हिंसा के हफ्तेभर बाद अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget