एक्सप्लोरर

यूएस कैपिटल हिंसा के हफ्तेभर बाद अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने दिया ये बयान

मेलानिया की पूर्व मित्र और एक समय व्हाइट हाउस में सहायक रही स्टेफनी विंस्टन वूलकॉफ ने पिछले हफ्ते एक संपादकीय लिखकर प्रथम महिला पर “अमेरिकी की बर्बादी में भागीदार” रहने का आरोप लगाया था.

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) में पिछले हफ्ते अपने पति के समर्थकों द्वारा की गई जानलेवा हिंसा से “निराश व आहत” हैं. उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने के दौरान लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस दुखद घटनाक्रम का इस्तेमाल “मेरे बारे में अशोभनीय गपशप, अवांछित निजी हमलों और झूठे व भ्रामक आरोपों के लिये किया.”

ट्रंप को चुनाव में मिली हार से नाराज और खुद राष्ट्रपति द्वारा उकसाए जाने के बाद उनके समर्थकों की हिंसक भीड़ द्वारा बीते बुधवार को कैपिटल परिसर में घुस गई और डेमोक्रेट जो बाइडन की जीत को सत्यापित करने के लिये हो रही कार्यवाही को आंशिक रूप से बाधित किया. इस घटना के पांच दिन बाद प्रथम महिला की तरफ से इस बारे में पहली सार्वजनिक टिप्पणी आई है.

व्हाइट हाउस के एक ब्लॉग पर लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते जो हुआ उससे मैं निराश और आहत हूं.” उन्होंने लिखा, “इस दुखद घटनाक्रम के बीच मैंने यह शर्मनाक चीज देखी कि एक एजेंडे के साथ प्रासंगिक दिखने में लगे कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ अशोभनीय गपशप, अवांछित निजी हमले किये और झूठे व भ्रामक आरोप लगाए.” मेलानिया ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किसका उल्लेख कर रही हैं.

मेलानिया की पूर्व मित्र और एक समय व्हाइट हाउस में सहायक रही स्टेफनी विंस्टन वूलकॉफ ने पिछले हफ्ते एक संपादकीय लिखकर प्रथम महिला पर “अमेरिकी की बर्बादी में भागीदार” रहने का आरोप लगाया था. प्रथम महिला ने सोमवार को लिखी गई पोस्ट में कहा, “यह समय पूरी तरह से देश और उसके नागरिकों के जख्मों को भरने का है. इसे व्यक्तिगत फायदे के लिये इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “हमारे राष्ट्र को सभ्य तरीके से उबरना होगा. इस बारे में कोई गलतफहमी मत रखिये, हमारे राष्ट्र की संसद में हुई हिंसा की मैं पूरी तरह से निंदा करती हूं. हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं है.” उन्होंने लोगों से हिंसा रोकने और लोगों को उनके रंग से न पहचानने का अनुरोध करते हुए कहा, “अलग राजनीतिक विचारधारा आक्रामकता या क्रूरता का आधार नहीं होनी चाहिए.” उन्होंने अपने पति या समर्थकों को संसद परिसर में जाने के लिये उकसाने में उनकी भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget