एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन के करीबियों के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, रद्द की ब्लिंकन, सुलिवन समेत इन अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी

USA News: डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है. 

इसके बाद अब इन अधिकारियों को गोपनीय जानकारी तक पहुंचने का अधिकार नहीं मिलेगा. इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर लिया गया है.

इन अधिकारियों की मंजूरी हुई रद्द

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने कहा कि जिन अन्य अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द की गई है, उनमें पूर्व अमेरिकी उप अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको, चेक गणराज्य में पूर्व अमेरिकी राजदूत नॉर्मन ईसेन, न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स, मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग और अमेरिकी अटॉर्नी एंड्रयू वीसमैन सहित कुल 51 लोग शामिल हैं.

तुलसी गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैंने एंटनी ब्लिंकन, जेक सुलिवन, लिसा मोनाको, मार्क जैद, नॉर्मन ईसेन, लेटिटिया जेम्स, एल्विन ब्रैग और एंड्रयू वीसमैन समेत उन 51 लोगों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है, जिन्होंने हंटर बाइडेन से जुड़ी गलत सूचना पत्र पर हस्ताक्षर किए थे. अब इन लोगों की गोपनीय जानकारी तक पहुंच पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इसके अलावा राष्ट्रपति का डेली ब्रीफ अब पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी नहीं दिया जा रहा है."

डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ी परंपरा

अमेरिका में यह परंपरा रही है कि पूर्व राष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद भी खुफिया जानकारी मिलती रहती है, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस परंपरा को तोड़ दिया है. ट्रंप ने कहा कि जब जो बाइडन ने 2020 का चुनाव जीता था, तो उन्होंने ट्रंप की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी. उस समय बाइडन ने ट्रंप के ‘अनिश्चित व्यवहार’ को इसकी वजह बताया था, खासकर 6 जनवरी 2021 को जब ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) पर हमला किया था.

अब ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को खुफिया जानकारी देने पर रोक लगा दी है. ट्रंप ने इसका कारण बताते हुए कहा कि बाइडन की याददाश्त अब कमजोर हो गई है इसलिए उन्हें खुफिया जानकारी देना सुरक्षित नहीं है. हालांकि, ट्रंप खुद भी गोपनीय दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल के मामले में आरोपी थे, लेकिन 2024 का चुनाव जीतने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ चल रहा यह मामला बंद कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget