एक्सप्लोरर

Covid-19: दुनिया भर में तीसरी लहर की आहट, नौ सप्ताह बाद 10 फीसदी बढ़ा संक्रमण

इस सप्ताह कोरोना की फिर से डरावनी तस्वीर सामने आ रही है. पिछले दो महीने से कोरोना की रफ्तार कम हो रही थी लेकिन इस सप्ताह संक्रमण की दर में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

कोरोना को लेकर दुनिया भर में फिर से डरावनी तस्वीर सामने आ रही है. पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कोरोना संक्रमण की दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो तीसरी लहर की आहट है. पिछले नौ सप्ताह से विश्व में लगातार कोरोना के मामले कम होते दिख रहे थे. नए मामले में भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन सबसे ज्यादा प्रभावित देश है. तीसरी लहर की संभावित खतरों के मद्देनजर कई देशों में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो रहा है. 

इन कारणों से बढ़ रहा कोरोना
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई देश सख्ती हटाने के दबाव का सामना कर रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया कि अगर सख्ती नहीं की गई तो संक्रमण को और फैलने का मौका मिलेगा. वहीं जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. डेविड डाउडी ने आगाह किया कि यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि कोविड में विस्फोटक तरीके से संक्रमण फैलाने की क्षमता है. इसके अलावा कई ऐसे कारण हैं जिससे कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे रही है. दुनिया भर में टीकाकरण की रफ्तार कम है. कई देशोंमें मास्क पहनने के नियमों में ढील दे दी गई है. डेल्टा वेरिएंट तेजी से अपना पैर पसार रहा है. यह 111 देशों में अब तक फैल चुका है.  

पिछले सप्ताह 55 हजार लोगों की मौत 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को बताया कि लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद मौत की संख्या में भी वृद्धि हुई है. संक्रमण के कारण पिछले हफ्ते 55,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई. जो इससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक है. वहीं संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई. इनमें से सबसे अधिक मामले ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में आए. विश्वभर में कोरोना महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.93 करोड़ से अधिक हो गई है. जबिक अब तक इसके कारण 40.76 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है. ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है तथा कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है. अमेरिका में कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा 6.23 लाख लोगों की मौत हुई है.

कई देशों में डेल्टा वेरिएंट मचा रही है तबाही
डेल्टा वेरिएंट कई देशों में तबाही मचा रही है. अर्जेंटीना में महामारी के मामले बढ़ने से मृतकों की संख्या 1,00,000 के पार चली गयी है.रूस में कोरोना वायरस से रोज होने वाली मौत की संख्या इस हफ्ते सबसे अधिक दर्ज की गयी. बेल्जियम में डेल्टा वेरिएंट के मामले पिछले हफ्ते से लगभग दुगुना हो गए हैं. म्यांमार के शवदाहगृहों में सुबह से लेकर रात तक काम हो रहा है. इंडोनेशिया में बुधवर को करीब 1,000 लोगों ने जान गंवाई और 54,000 से अधिक नए मामले आए. ऑस्ट्रेलिया में सिडनी जैसे स्थानों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगा दी गयी हैं. वहां कम से कम जुलाई के अंत तक 50 लाख निवासी लॉकडाउन के दायरे में रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक्शन में मोदी, आज महाराष्ट्र-केरल समेत छह राज्यों के सीएम के साथ करेंगे बैठक

श्रीनगर: सौरा इलाके सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को ढेर किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget