एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनिया भर में 24 घंटे में 600 से ज्यादा मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 7 हजार के पार

नई मौतों के मामले में इटली में टॉप पर तो चीन में घटे मामले. पाकिस्तान में भी बढ़े मामले, एक की मौत तो कुल 184 लोग संक्रमित.

दुनिया भर में कोहराम मचा रहा कोरोना और कातिल होता जा रहा है. बीते 24 घंटों में दुनिया के अलग-अलग देशों में 638 मौतें कोरोना के कारण हुई हैं. इन देशों में इटली टॉप पर है जहां बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 349 मौतें हो गईं वहीं चीन में यह संख्या लगातार घट रही है. कल जहां चीन में 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी वहीं आज यह नंबर घटकर 13 पर आ गया है. चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा असर ईरान में हुआ है. यहां 129 नई मौतें हुई हैं.

जानिए किस देश में कितनी मौतें, 24 घंटों में 21 देशो में मारे गए लोग 

देश कुल मौतें 24 घंटे में मौत कुल केस
चीन 3226 13 80881
इटली 2158 349 27980
ईरान 853 129 14991
स्पेन 342 48 9942
फ्रांस 148 21 6633

इन पांच देशों में कोरोना का सबसे ज्यादा कोहराम मचा हुआ है. इनके अलावा बीते 24 घंटों में जहां मौत हुई हैं उनमें अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देश भी शामिल हैं. जहां अमेरिका में 19, ब्रिटेन में 20 और जर्मनी में 4 नई मौतें हुई हैं. इनके अलावा जापान, स्वीडन, कनााडा, इजिप्ट और पुर्तगाल समेत 21 देशों के लोगो कोरोना के कारण मारे गए हैं.

दुनिया भर में अब तक कोरोना के कारण 7158 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस खतरनाक वायरस से 1 लाख 82 हजार से अधिक लोग संक्रमित है. इस वायरस से रिकवर करने वाले लोगों में 79 हजार से अधिक लोग हैं. अभी भी दुनिया भर में लगभग एक लाख कोरोना केस एक्टिव हैं. इनमें से 6 हजार से अधिक लोगों की हालात बहुत खराब है.

भारत में 114 लोग संक्रमित, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में भारत से ज्यादा फैली महामारी

भारत में जहां कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 114 है तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह संख्या आश्चर्यजनक तरीके से बीते 24 घंटों में बढ़ी है. पाकिस्तान में 131 नए केस आने के बाद यहां कुल 184 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए है. वहीं इसकी वजह से पाकिस्तान में पहली मौत भी हो गई है.

अगर बात भारत की करें तो यहां सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 32 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चार नये मामलों के साथ ओडिशा में एक, केरल में 23, लद्दाख में चार और जम्मू-कश्मीर में तीन संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना के कारण भारत में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है. जहां एक मौत कर्नाटक में हुई थी तो दूसरी मौत देश की राजधानी दिल्ली में हुई थी.

यहां पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट पहुंची मध्य प्रदेश की राजनीतिक खींचतान, पूर्व सीएम शिवराज की याचिका पर आज होगी सुनवाई

रंजन गोगोई से पहले भी राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के ये पूर्व चीफ जस्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget