एक्सप्लोरर

Classified Docs Case: रिपब्लिकन की मांग- बाइडेन के घर की हो तलाशी, डोनाल्ड ट्रंप को मिली क्लीन चिट, जानें क्या है पूरा मामला

Classified Documents Leaked: रिपब्लिकन ने बाइडेन के आवास से मिले दस्तावेजों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास से दस्तावेजों की तुलना करने की मांग की है.

Classified Documents Leaked: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राष्ट्रपति बाइडेन के आवास और उनके निजी दफ्तर से कुछ और गोपनीय दस्तावेज मिलने के बाद विपक्ष उन्हें घेर रहा है. बताया जा रहा है कि बाइडेन के उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कई गोपनीय दस्तावेज उनके निजी ऑफिस से मिले.

दरअसल, रिपब्लिकन हाउस ओवरसाइट कमेटी के चेयरमैन ने रविवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर की वीजिटर लिस्ट की जींच की मांग की है. 

तो अमेरिकी लोग कभी नहीं जान पाएंगे...
रविवार को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लैन को लिखे एक पत्र में रिपब्लिकन प्रतिनिधि जेम्स कॉमर ने कहा, उन लोगों की लिस्ट के बिना, जिन्होंने उनके (बाइडेन) घर का दौरा किया है, अमेरिकी लोग कभी नहीं जान पाएंगे कि इन अत्यधिक संवेदनशील दस्तावेजों तक किसकी पहुंच थी.

रिपब्लिकन ने बाइडेन के आवास से मिले दस्तावेजों और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास से दस्तावेजों की तुलना करने की मांग की है. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद क्लासिफाइड दस्तावेज मिलने संघीय आपराधिक जांच का सामना कर रहे हैं. लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों मामलों में काफी अंतर है.

ट्रंप के घर की तलाशी नहीं करेंगे- कॉमर
रिपब्लिकन प्रतिनिधि जेम्स ने कहा, वह डोनाल्ड ट्रंप के 'मार-ए-लागो निवास' की वीजिटर लिस्ट की तलाशी नहीं करेंगे, जहां 100 से भी ज्यादा क्लासिफाइड दस्तावेज मिले थे. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने जांच में पाया कि ट्रंप के घर से मिले कुछ दस्तावेज हाईली सीक्रेट लेबल वाले हैं. समाचार एजेंसी सीएनएन से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि हमें इसपर ज्यादा समय बिताने की जरूरत है क्योंकि डेमोक्रेट्स ने यह पिछले छह सालों से किया है."
 
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे. बाइडेन के उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान के कई गोपनीय दस्तावेज सामने आए थे, जो उनके प्राइवेट ऑफिस पेन बिडेन सेंटर थिंक टैंक से मिले थे. बाइडेन के वकील ने भी इन दस्तावेजों को लेकर यह कबूल किया है कि ये उनके प्राइवेट ऑफिस में रखे गए थे.

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने शिकागो के अटॉर्नी से इस मामले की जांच करने के लिए कहा है. इसमें पाए गए 10 भी ज्यादा दस्तावेजों में से कुछ अमेरिका की हाईली सीक्रेट सामग्री शामिल है. व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के नीप्रो शहर में खूनी जंग, रूस ने किया सबसे बड़ा नागरिक हमला, 30 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget