एक्सप्लोरर

चीनी कंपनी ने बोनस के लिए कर्मचारियों को दिया 70 करोड़ का ऑफर, लेकिन रख दी एक अजीब शर्त

Chinese Company Offer: यह पहली बार नहीं है जब हेनन माइनिंग कंपनी अपने कर्मियों को बोनस देने के लिए चर्चा में आई है. साल 2023 में भी कंपनी ने एनुअल डिनर के दौरान बड़े पैमाने पर कैश में पैसे बांटे थे.

China’s Offer to Employees : एक चीनी कंपनी ने अपने कर्मियों को सालाना बोनस के लिए कथित तौर पर 11 मिलियन डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया. हालांकि कंपनी ने इस ऑफर के साथ कर्मियों के सामने एक अजीब-सी शर्त रख दी. कंपनी ने शर्त में कहा कि जितना गिन सको, उतना बोनस ले जाओ.

दरअसल, चीन के हेनन माइनिंग क्रेन को. लिमिटेड कंपनी ने अपने कर्मियों के सामने एक लंबे टेबल पर 70 करोड़ रुपये को रख दिए और कर्मियों को उनके सालाना बोनस को बढ़ाने के लिए 15 मिनट का समय दिया. चीनी कंपनी ने कर्मियों से शर्त में कहा कि 15 मिनट में जितनी नोट गिन पाओ, उतने बोनस के तौर पर ले जाओ.

सोशल मीडिया पर छा गया बोनस लेने का वीडियो

कंपनी के कर्मियों का बोनस लेने का यह वीडियो सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डुइन और वीबो पर शेयर किया गया. लेकिन इसके बाद यह वीडियो दुनिया भर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छा गया.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहुत बड़े टेबल पर नोटों को बिछाया गया है. टेबल की चारों तरफ कंपनी में काम करने वाले लोग खड़े हैं. बताया गया कि इस दौरान कंपनी के एक कर्मचारी ने दिए गए समय में अपने सालाना बोनस के तौर पर 100,000 यूआन (करीब 12.07 लाख रुपये) बटोर लिए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “हेनेन कंपनी अपने कर्मियों के सालाना बोनस पर मिलियन से ज्यादा खर्च कर रही है. सभी कर्मी जितना गिन सके, उतना बोनस अपने घर ले जा सकते हैं.”

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

कंपनी के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने अपने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए. कुछ लोग इसे देखकर हैरान हुए तो कुछ ने इसकी आलोचना भी की. वहीं, कुछ यूजर्स ने कंपनी के बोनस देने के इस तरीके पर भी सवाल उठाए हैं.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “यह वास्तव में प्रेरणा देने वाला और ग्रैंड है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं इसी तरह का पेपरवर्क करना चाहता हूं, लेकिन कंपनी का प्लान कुछ और ही हैं.” तीसरे यूजर ने कहा, “इस सर्कस के कारनामे की जगह कंपनी बोनस को सीधे कर्मियों के अकाउंट में क्रेडिट कर सकती थी. यह बहुत ही शर्मनाक है.”

कंपनी पहले भी दे चुकी है इस तरह के बोनस

यह पहली बार नहीं है जब हेनन माइनिंग क्रेन को. अपने कर्मियों को बोनस देने के लिए चर्चा में आई है. साल 2023 में भी कंपनी ने एनुअल डिनर के दौरान बड़े पैमाने पर कैश बांटे थे.

यह भी पढे़ंः अमेरिकी ट्रांसवुमन का नए पासपोर्ट में बदल दिया गया जेंडर, ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश के बाद हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत
भारत के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत
Israel-US Iran War Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने की पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा, की दुश्मनी खत्म करने की अपील
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं
दुबई में जोरदार धमाके! बुर्ज खलीफा के पीछे उड़ता काला धुआं, इमारतें हिलीं, कोई घायल नहीं

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget