चीनी अभिनेत्री को हटाना पड़ा भारत से जुड़ा विवादित पोस्ट
चीन में लोकप्रिय और ताइवान में रहने वाली एनी के वीबो पर 1.78 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उन्होंने वीबो पर सोमवार को चेन्नई में ‘वननेस यूनिवर्सिटी’ के संस्थापकों भारतीय अध्यात्मिक शिक्षक ‘अम्मा और श्री भगवान’ के ज्ञान देने वाली बतों को साझा किया था.

बीजिंग: ताइवान की एक फेमस चीनी अदाकारा ने 'विवादित भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान' को बढ़ावा देने वाली अपनी पोस्ट को हटा दिया है. अभिनेत्री ने ऐसा अधिकारियों द्वारा जनता के कुछ आध्यात्मिक स्कूलों के ‘यौन उत्पीड़न के मामलों में फंसने’ के बारे में चेतावनी दिये जाने के बाद किया.
ग्लोबल टाइम्स ने ख़बर दी है कि लोकप्रिय सोशल मीडिया अकाउंट सीना वीबो पर चीनी नेटिजन्स के बीच एक तीखी बहस के कारण चीन के जन सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) और चीन एंटी-कल्ट एसोसिएशन (सीएसीए) से चेतावनी मिलने के बाद चीन में यी नेंगजिंग नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री एनी यी (49) ने पोस्ट हटा दिया गया.
चीन में लोकप्रिय और ताइवान में रहने वाली एनी के वीबो पर 1.78 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उन्होंने वीबो पर सोमवार को चेन्नई में ‘वननेस यूनिवर्सिटी’ के संस्थापकों भारतीय अध्यात्मिक शिक्षक ‘अम्मा और श्री भगवान’ के ज्ञान देने वाली बतों को साझा किया था.
रिपोर्ट में बताया गया है कि संदिग्ध धार्मिक पंथ को लेकर चीनी सोशल मीडिया में तीखी बहस के बाद अभिनेत्री ने ‘विवादित भारतीय आध्यात्मिक पाठ्यक्रमों’ को बढ़ावा देने वाली पोस्ट हटा दिया.
ये भी देखें फटाफट: RSS ने राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना Source: IOCL























