एक्सप्लोरर

चीन को लेकर बड़ा खुलासा, परमाणु हथियारों की नई डिजाइन बना रहा ड्रैगन, सैटेलाइट तस्वीरों से खुली पोल

China News: चीन गुप्त रूप से परमाणु हथियारों की नई डिजाइन पर काम कर रहा है. मियांयांग में बन रहे लेजर-इग्नाइटेड फ्यूजन रिसर्च सेंटर की तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है.

China Nuclear Bomb Factory: चीन सीक्रेट तरीके से परमाणु हथियारों की नई डिजाइन पर काम कर रहा है, जो दुनिया के लिए खतरे की घंटी है. चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर मियांयांग में स्थित नया न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर इसका संकेत देता है. चीन पहले से ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का भंडार रखता है, और अब उसकी नई रिसर्च दुनिया की चिंता बढ़ा रही है. चीन के पड़ोसी देशों में केवल भारत और रूस के पास ही परमाणु हथियार हैं, ऐसे में यह रिसर्च अन्य देशों के लिए खतरे की घंटी है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चीन के मियांयांग में एक विशाल लेजर-इग्नाइटेड फ्यूजन रिसर्च सेंटर का निर्माण हो रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों में रिसर्च सेंटर की चार आर्म दिखाई दे रही है, जिनमें लेजर बे और एक सेंट्रल एक्सपेरिमेंटल बे है. इसमें हाइड्रोजन आइसोटोप के साथ एक टारगेटिंग चेंबर भी है, जहां शायद शक्तिशाली लेजर मिलकर एनर्जी पैदा करने का काम करते हैं. यह रिसर्च सेंटर यू.एस. नेशनल इग्निशन फैसिलिटी (NIF) जैसा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सेंटर न्यूक्लियर हथियारों के डिजाइन और बिजली पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

चीन को कैसे होगा फायदा?
परमाणु नीति विश्लेषक विलियम अल्बर्क का कहना है कि NIF जैसी फैसिलिटी चीन को मौजूदा परमाणु हथियारों के डिजाइन में बेहतर बनाने और आने वाले समय में बम डिजाइन बनाने में मदद कर सकती है, वो भी बिना किसी न्यूक्लियर टेस्ट के. यह चीन को परमाणु विस्फोट की ताकत की जांच करने में सक्षम बनाता है, जिसके लिए अन्य देशों को बाहरी वातावरण में न्यूक्लियर टेस्ट करने की जरूरत होती है.

अमेरिका की चिंता
2020 में अमेरिकी हथियार नियंत्रण दूत मार्शल बिलिंग्सली ने सैटेलाइट तस्वीरों को जारी कर बताया था कि चीन मियांयांग में नए परमाणु हथियारों की रिसर्च या उत्पादन कर रहा है. यह तस्वीरें उसी स्थल की हैं, जहां अब यह फ्यूजन रिसर्च सेंटर बन रहा है.

परमाणु परीक्षण की जरूरत नहीं
यह नई फैसिलिटी चीन को बिना किसी बाहरी परमाणु परीक्षण के विस्फोट की ताकत की जांच करने में सक्षम बनाएगी. यह चीन को हाइड्रोजन जैसे क्लीन एनर्जी सोर्स के इस्तेमाल करने की दिशा में भी रिसर्च करने में मदद पहुंचाएगी. चीन और अमेरिका दोनों ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे बाहरी परमाणु परीक्षण की अनुमति नहीं है.

दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय 
चीन का यह गुप्त परमाणु हथियार डिजाइन और फ्यूजन रिसर्च दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है. नई परमाणु तकनीकों का विकास वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. चीन की यह नई रिसर्च अन्य देशों को सतर्क कर रही है, और आगे आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: India-China Relations: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन ने भरी हामी, खफा-खफा ड्रैगन को भारत ने कैसे मनाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget