एक्सप्लोरर

India-China Relations: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन ने भरी हामी, खफा-खफा ड्रैगन को भारत ने कैसे मनाया?

कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होगी. 2020 में दोनों देशों के जवानों के बीच हुई झडप के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. करीब पांच साल बाद अब चीन ने यात्रा के लिए फिर से हामी भरी है.

India-China Relations: भारत और चीन के संबंधों में लगातार सुधार देखने को मिल रहे हैं. एशिया के दो सबसे ताकवर देश अपने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. जिसका असर जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है. सबसे पहले, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सीमा विवाद सुलझाया गया और दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे. जहां तनाव था, वहां से डिसइंगेजमेंट (Disengagement) हो गया है. इसके साथ ही, कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है, जो कि भारत-चीन संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

भारत और चीन ने सोमवार को घोषणा की कि इस साल गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी. इसके साथ ही दोनों देशों ने सीधी उड़ानों पर भी सहमति जताई है, जो कि 2020 से बंद थीं.

2020 से ठप थी कैलाश मानसरोवर यात्रा 

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 में पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी और पैंगोंगत्सो झील के पास हुई झड़पों के बाद बंद हो गई थी. इन घटनाओं के बाद भारत और चीन के बीच काफी तनाव बढ़ गया था और दोनों देशों ने LAC पर अपने-अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी थी. इसके साथ ही, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बंद हो गई थीं. अब पांच साल बाद यह यात्रा फिर से शुरू होगी और दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने जा रहे हैं. 

कैसे सुधरे दोनों देशो के रिश्ते?

भारत और चीन के रिश्तों  में सुधार लगातार बातचीत के जरिए संभव हो पाया. 2020 में तनाव के बावजूद दोनों देशों ने बातचीत का सिलसिला जारी रखा और यही बातचीत आज तनावपूर्ण संबंधों को सामान्य करने में सफल हो रही है. सवाल उठता है कि आखिर इस सुधार की इनसाइड स्टोरी क्या है. दरअसल दिल्ली से करीब चार हजार किलोमीटर दूर स्थित रूस के कजान शहर में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी. पिछले साल अक्टूबर में ब्रिक्स समिट के इतर कजान शहर में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे की बातचीत हुई. इस दौरान सीमा पर शांति बहाल करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर सहमति बनी.

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात का असर 

इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए वार्ता का चैनल सक्रिय हो गया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी माना है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानों की बहाली के पीछे पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई इस मुलाकात का महत्वपूर्ण योगदान है. इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी बीजिंग का दौरा किया और चीनी अधिकारियों से रिश्तों को बेहतर करने पर विस्तृत चर्चा की.

एनएसए अजीत डोभाल की चीन यात्रा 

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी बीजिंग का दौरा किया था. उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर चर्चा की और सैनिकों की वापसी के लिए विशेष प्रतिनिधि वार्ता के ढांचे के तहत बातचीत की. इन मुलाकातों और वार्ताओं का ही नतीजा है कि भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार हो रहा है.

कारोबारी रिश्ते भी मजबूत 

इन कूटनीतिक प्रयासों का असर भारत-चीन व्यापारिक संबंधों पर भी पड़ा है. वर्तमान में चीन भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार बन चुका है, जो पहले अमेरिका था. इन प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि भारत और चीन के बीच संबंध तेजी से सामान्य हो रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चीनी शख्स ने ठुकराया 2 करोड़ का ऑफर, हाईवे के बीच रह गया आशियाना, अब अफसोस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget