एक्सप्लोरर

चीन ने BBC न्यूज के प्रसारण पर लगाया बैन, अमेरिका ने की फैसले की कड़ी निंदा

बीबीसी न्यूज को कोरोना काल में गलत तरह से रिपोर्टिंग करने के आरोप में चीन ने देश में उसके प्रसारण पर रोक लगा दी है. वहीं अमेरिका ने चीन के इस फैसले की कड़ी निंदा की है.

चीन ने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज को नियमों का उल्लंघन करने पर देश में उसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने चीन के इस फैसले की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि हम बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ पर प्रतिबंध लगाने के पीआरसी के फैसले की पूरी तरह से निंदा करते हैं.

एक प्रेस मीट के दौरान नेड प्राइस ने कहा कि 'पीआरसी दुनिया में सबसे अधिक नियंत्रित, सबसे दमनकारी, कम से कम मुक्त सूचना स्थानों में से एक को बनाए रखता है. यह काफी परेशान करने वाला है कि पीआरसी चीन में स्वतंत्र रूप से संचालित आउटलेट्स और प्लेटफार्मों को प्रतिबंधित कर रहा है.'

फिलहाल चीन में बीबीसी न्यूज को प्रतिबंधित किए जाने पर चीनी मीडिया का कहना है कि 'चीन में झिंजियांग और चीन के कोरोना वायरस से निपटने सहित कई मुद्दों पर गलत रिपोर्टिंग करने के कारण देश में बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ के प्रसारण को प्रतिबंधित किया जा रहा है.'

वहीं बीजिंग के राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन प्रसारण ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बीबीसी न्यूज के प्रसारण के कारण देश के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा था, जिसे लेकर उसे प्रतिबंधित किया गया है.

वहीं बताया जा रहा है कि चीन ने इसे बदले की भावना से किया है. दरअसल हाल ही में ब्रिटेन ने चीनी सरकारी चैनल सीटीजीएन का लाइसेंस रद्द कर दिया था और चीन ने एक सप्ताह पहले इसका जवाब देने की धमकी दी थी. वहीं अब चीन ने कोरोना के मुद्दे पर रिपोर्टिंग को गलत ठहरा कर बीबीसी को देश में प्रतिबंधित कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शांति स्थापित करने का दिया बयान, भारत ने किया स्वागत

हर्षवर्धन ने टीएस सिंहदेव की चिट्ठी का दिया जवाब, कहा- कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget