एक्सप्लोरर

डॉक्टरों को चीन का फरमान! मौत की वजह कोविड न लिखें, दुनिया से सच छिपाने के लिए ड्रैगन की तरकीब

China Covid Cases: बीजिंग के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें और उनके सहयोगी डॉक्टरों को एक नोट मिला है.

China Covid Cases: चीन में कोरोना वायरस तांडव मचा रहा है, लेकिन चीन की सरकार इसको दुनिया से छिपा रही है. पिछले दिनों चीनी सरकार ने कोरोना के सभी सटीक आंकड़े देना बंद कर दिया था. अब एक नए आदेश में चीनी डॉक्टरों को मौत का कारण कोविड बताने से बचने के लिए कहा गया है. चीन में लगभग 40 करोड़ लोगों को कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वहां की सरकार ने देशभर में मौत का आंकड़ा महज 5000 दिखाया है. 

डॉक्टरों को चेतावनी!
NTD ने न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला देते हुए बताया कि बीजिंग में एक अस्पताल के एक डॉक्टर को मौत का कारण कोविड बताने से बचने के लिए कहा गया है. डॉक्टरों को दी गई इसी तरह की चेतावनी चीन के सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. एक ग्रुप चैट की बातचीत में डॉक्टरों से मौत के कारण के रूप में कोरोना वायरस को सूचीबद्ध नहीं करने के लिए कहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में प्री-मेडिकल स्थितियों की वजह से मरने वाले कोरोना मरीजों को कोविड में हुई मौत के आंकड़ों में नहीं गिना जाता है, भले ही मरीज कोरोना से पीड़ित हो. 

डॉक्टरों को नोट मिला
बीजिंग के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें और उनके सहयोगी डॉक्टरों को नोट मिला. द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, नोट में डॉक्टरों से मौत का कारण कोविड बताने से बचने के लिए कहा गया है. समाचार रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टी नहीं की है कि उन्हें यह नोट अस्पताल ने भेजा है या सरकारी अधिकारियों ने जारी किया है. 

इस बीच चीन ने रविवार को अपनी सीमाएं खोलते हुए फिर से यात्रा शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में चीन में करोड़ों स्थानीय यात्री विदेशी यात्राएं करेंगे, जिससे कई देशों में कोरोना के बढ़ने की चिंता बढ़ गई है. ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि कोविड-19 के डाउनग्रेडिंग प्रबंधन ने रविवार को आधिकारिक तौर पर प्रभाव डाला और अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए इनबाउंड क्वारंटाइन रद्द कर दिया. हालांकि कई देशों ने चीनी यात्रियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें: Joe Biden Mexico Visit: राष्ट्रपति के रूप में पहली बार जो बाइडेन ने किया यूएस-मैक्सिको बॉर्डर का दौरा, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
Xप्लेन: ट्रंप के नए बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
ट्रंप के बर्थराइट सिटीजनशिप ऑर्डर से भारतीयों के बच्चों पर क्या संकट?
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
बैंकॉक: स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग- 7 की मौत, मरने वालों में 3 टीचर- 3 स्टूटेंट
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget