एक्सप्लोरर

Joe Biden Mexico Visit: राष्ट्रपति के रूप में पहली बार जो बाइडेन ने किया यूएस-मैक्सिको बॉर्डर का दौरा, ये है बड़ी वजह

बाइडेन के इस दौरे को मैक्सिको ने भी काफी गंभीरता से लिया है. इस दौरे के दौरान अमेरिका और मैक्सिको के राष्ट्रपतियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी.

Joe Biden US-Mexico border Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति के रूप में पहली बार अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर गए. उन्होंने अवैध अप्रवास और तस्करी पर बहस के केंद्र में टेक्सास एंट्री पॉइंट एल पासो का दौरा किया. मैक्सिको और कनाडा के नेताओं के साथ एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के लिए मैक्सिको सिटी जाने से पहले वह ब्रिज ऑफ़ द अमेरिका क्रॉसिंग पर कस्टम और इमिग्रेशन अधिकारियों से भी मिले.

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की थी कि वह संडे को मैक्सिको के साउथ बॉर्डर एल पासो, टेक्सास का दौरा करेंगे. इस दौरान बॉर्डर एन्फोर्समेंट वर्क्स का आंकलन करने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के अलावा समुदाय के नेताओं, सीमा पर मौजूद लोगों से भी मिलेंगे और उनसे समस्या जानने की कोशिश करेंगे.

मैक्सिको ने इस दौरे से पहले की थी बड़ी कार्रवाई

वहीं, बाइडेन के इस दौरे को मैक्सिको ने भी काफी गंभीरता से लिया है. मैक्सिको सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्कर एल चापो के मोस्ट वॉन्टेड बेटे ओविडियो गुज़मैन को शनिवार को गिरफ्तार किया. गुजमैन मैक्सिको में बैठे-बैठे अमेरिका समेत कई अन्य देशों में भी ड्रग्स की तस्करी कराता था. इस दौरे के दौरान अमेरिका और मैक्सिको के राष्ट्रपतियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी.

बाइडेन के दौरे के ठीक बाद मैक्सिको में नॉर्थ अमेरिकन्स लीडर समिट भी होगी, जिसमें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी मैक्सिको आएंगे. यह माना जा रहा है कि इस दौरान कनाडा और अमेरिका के राष्ट्र प्रमुख मैक्सिको से नशीले पदार्थों की तस्करी पर बात करेंगे. ऐसे में मैक्सिको सरकार ओविडियो गुजमैन की गिरफ्तारी से यह दिखा सकती है कि वह ड्रग्स तस्करी को लेकर गंभीर है.

काफी अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दौरा

जो बाइडेन के इस दौरे को अमेरिका-मैक्सिको के बीच संबंधों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर, अवैध तरीके से मैक्सिको से अमेरिका में लोगों के प्रवेश और ड्रग्स तस्करी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इन मुद्दों पर दोनों देशों के बीच कई बार तनाव की स्थिति भी बनी है.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine Ceasefire: सीजफायर उल्लंघन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे रूस-यूक्रेन, अब रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से किया गया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget