एक्सप्लोरर

China Corona: जीरो कोविड पॉलिसी हटाए जाने के बाद चीन में मची अफरातफरी, कई जगह कोरोना ब्लास्ट- स्कूल भी हुए बंद

चीनी सरकार के अधिकारिक बयान में कहा गया कि मौजूदा कोरोना वायरस से निपटने व रोकथाम के लिए शिक्षकों और छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बेहतर उपाय किए जा रहे हैं.

Coronavirus in China: चीन में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है. राजधानी बीजिंग समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है. चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई के स्कूलों में अब ऑनलाइन क्लास चलाने का आदेश दिया गया है. साथ ही नर्सरी और चाइल्ड केयर सेंटर को भी सोमवार से बंद करने का आदेश है. चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी' के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. इसके चलते सरकार ने प्रतिबंधों में कुछ ढील दी थी, उसके बाद से चीन में कोरोना फिर से बेकाबू हो गया है. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सख्त लॉकडाउन के उपायों में ढील देने से चीन में कोरोना के उछाल ने जिनपिंग प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं. देश में कोरोना की टेस्टिंग और रिपोर्ट सिस्टम में हुए अहम बदलाव ने अब यह जानना मुश्किल भी कर दिया है कि वायरस कितना घातक हो गया है. 

अतिरिक्त बेड का इतंजाम

शंघाई शहर के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, "कोरोना मरीजों के इलाज के लिए शहर में दो लाख 30 हजार (23,0000) अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया है. शहर में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. ज्यादातर शिक्षक और कर्मचारी कोरोना के चलते बीमार चल रहे हैं."

बड़ी संख्या में लोग घर पर ही आइसोलेट

सरकार के अधिकारिक बयान में कहा गया कि मौजूदा कोरोना वायरस से निपटने व रोकथाम के लिए शिक्षकों और छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बेहतर उपाय किए जा रहे हैं. वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की जीरो कोविड पॉलिसी में हुए सुधार के बाद कोरोना के मामलों में विस्फोट हुआ है. कोरोना के मामलों में उछाल के चलते बड़ी संख्या में लोग घर पर आइसोलेट हैं. घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं.

चीन में कोरोना से 10 लाख से ज्यादा मौत संभव

अमेरिका के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) के नए अनुमानों के अनुसार चीन में कोरोना के प्रतिबंध हटने से साल 2023 तक कोरोना मामलों में उछाल आ सकता है. आने वाले दिनों में कोरोना के चलते दस लाख से अधिक मौतें हो सकती हैं. इंस्टीट्यूट ने बताया कि चीन में कोरोना के मामले 1 अप्रैल, 2023 के आसपास चरम पर होंगे, जब मौतें 322,000 तक पहुंच जाएंगी. आईएचएमई के निदेशक क्रिस्टोफर मुरे (Christopher Murray) ने कहा, "तब तक चीन की लगभग एक तिहाई आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी होगी."

ये भी पढ़ें-

अफगानिस्तान में पूर्व सुरक्षा अधिकारियों की रहस्यमयी तरीके से हो रही हत्याएं, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget