एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में पूर्व सुरक्षा अधिकारियों की रहस्यमयी तरीके से हो रही हत्याएं, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

रिपोर्ट गजनी, हेलमंड, कंधार और कुंदुज प्रांतों पर केंद्रित थी, लेकिन मामले खोस्त, पक्तिया, पक्तिका और अन्य प्रांतों में दर्ज किए गए दुर्व्यवहारों के व्यापक पैटर्न को दर्शाते हैं.

HRW Report On Afghanistan: अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की अगस्त 2021 में वापसी हुई थी. सत्ता में आने के बाद आम माफी की घोषणा तो की गई, लेकिन अभी तक पूर्व अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों की रहस्यमयी हत्याएं जारी हैं. द खामा प्रेस न्यूज एजेंजी ने स्वतंत्र सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. 

एजेंसी ने यह भी कहा कि काबुल के अधिग्रहण के बाद तालिबान ने पिछले शासन की विभिन्न सुरक्षा संस्थाओं के लिए काम करने वाले सभी अफगान सैन्य कर्मियों को हिरासत में लेने, प्रताड़ित करने या कैद करने से रोक दिया था.

हालांकि, ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) ने बताया है कि तालिबान में अभी भी पूर्व सरकारी नागरिक और सैन्य अधिकारियों की हत्याओं का सिलसिला जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ने अपने खुफिया अभियानों और पहले की सरकारों के डेटा के अनुसार, गिरफ्तारी और हत्याओं को लेकर अपने टारगेट तय किए हैं.

'47 सदस्यों ने सरेंडर किया या गिरफ्तार हुए'

इससे पहले, नवंबर में HRW रिपोर्ट ने अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (ANSF) के 47 पूर्व सदस्यों - सैन्य कर्मियों, पुलिस, खुफिया सेवा के सदस्यों और अर्धसैनिक मिलिशिया के आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी को लेकर दस्तावेजीकरण किया था. इन सभी ने 15 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2021 के बीच आत्मसमर्पण किया था या तालिबान ने इनको गिरफ्तार कर लिया था.

रिपोर्ट गजनी, हेलमंड, कंधार और कुंदुज प्रांतों पर केंद्रित थी, लेकिन मामले खोस्त, पक्तिया, पक्तिका और अन्य प्रांतों में दर्ज किए गए दुर्व्यवहारों के व्यापक पैटर्न को दर्शाते हैं. यह रिपोर्ट कुल 67 साक्षात्कारों पर आधारित थी, जिसमें गजनी, हेलमंड, कुंदुज़ और कंधार प्रांतों में किए गए 40 व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल थे.

100 से अधिक पूर्व सदस्यों की हत्या?

ह्यूमन राइट्स वॉच के शोध से संकेत मिलता है कि तालिबान बलों ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद से तीन महीनों में केवल इन चार प्रांतों में सुरक्षा बल के 100 से अधिक पूर्व सदस्यों को मार डाला या जबरन गायब कर दिया. तालिबान ने इनके परिजनों को भी प्रताड़ित किया.

ये भी पढ़ें- Pakistan Politics: 23 दिसंबर को भंग कर देंगे पंजाब-खैबर पख्तूनख्वा असेंबली, इमरान खान ने फिर दी शहबाज सरकार को टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget