एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन और पाकिस्तान ने अमेरिका को ठहराया कोरोना के लिए जिम्मेदार, जताया ये शक

चीन पर आरोप लगा कि वुहान की लैब से कोरोना वायरस फैला. वुहान लैब की जांच के लिए WHO की टीम पहुंची तो चीन ने अधिकारियों को पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया.

Coronavirus: कोरोना वायरस के प्रकोप ने दुनिया के तौर तरीके को बदल दिया और वायरस को लेकर पूरी दुनिया का मानना है कि ये चीन की देन है. पाकिस्तान को चीन का पिछलग्गू कहा जाता है और इसके पीछे कोई एक वजह नहीं है. चीन कोई भी राग अलापे पाकिस्तान उसी रास्ते पर चल देता है. अब एक बार फिर पाकिस्तान ने कोरोना पर चीन का कवच बनने की कोशिश की है.

चीन ने वुहान लैब की दोबारा जांच को नकारा

कोरोना वायरस की जिम्मेदारी से हमेशा पल्ला झाड़ने वाले चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अब पाकिस्तान फिर जुगलबंदी की कोशिशें कर रहा है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की तरफ से वुहान लैब की दोबारा जांच को नकारने वाले चीन की तरफदारी करते हुए अब पाकिस्तान ने भी इसका विरोध किया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने चीन के सुर में सुर मिलाते हुए कोरोना वायरस के लिए अमेरिका पर शक जताना शुरू कर दिया है.

फोर्ट डेट्रिक लैब की जांच की मांग

इस्लामाबाद में पीस एंड डिप्लोमेटिक स्टडीज के डायरेक्टर आसिफ नूर ने अमेरिका की फोर्ट डेट्रिक लैब की जांच की मांग उठा दी है. आसिफ नूर ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अक्टूबर 2019 में वुहान में हुए मिलिट्री गेम्स में अमेरिका के करीब तीन सौ सैनिक शामिल हुए थे. जिसमें दो सौ से ज्यादा बीमार सैनिक थे.

डायरेक्टर आसिफ नूर ने कहा कि अमेरिका को उन बीमार अमेरिकी सैनिकों की जानकारी साझा करनी चाहिए, जिन्होंने अक्टूबर 2019 में वुहान में हुए वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में हिस्सा लिया था. अमेरिका ने वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में 300 सैनिक भेजे थे.

वुहान में आने शुरू हुए थे कोरोना के मामले

दरअसल चीन के वुहान में 18 से 27 अक्टूबर 2019 में वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का आयोजन हुआ था. इसमें 100 देशों के 10 हजार से ज्यादा सैनिक शामिल हुए थे.  इसके कुछ दिनों के बाद ही वुहान में कोरोना के मामले आने शुरू हुए और धीरे धीरे पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ गई.

चीन पर आरोप लगा कि वुहान की लैब से कोरोना वायरस फैला. वुहान लैब की जांच के लिए WHO की टीम पहुंची तो चीन ने अधिकारियों को पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया. अब दोबारा जांच की मांग उठी तो पहले चीन ने और फिर उसके पिछलग्गू पाकिस्तान ने भी अमेरिका के फोर्ट डेट्रिक मिलिट्री लैब की जांच का फसाना छेड़ दिया है.

यह भी पढ़ें-

India Coronavirus Updates: कोरोना संकट अभी थमा नहीं, 24 घंटे में फिर आए 40 हजार से ज्यादा मामले

Twitter का बड़ा कदम, राहुल गांधी के हैंडल लॉक के 4 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी किया गया लॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget