एक्सप्लोरर

Bimstec Summit 2025: ‘हम क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध’, बिम्सटेक नेताओं को PM मोदी ने दिलाया भरोसा

Bimstec Summit 2025 : बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य शासन प्रमुख के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भूकंप से हुई जानमाल की क्षति को लेकर संवेदना प्रकट की.

Bimstec Summit in Bangkok : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य बिम्सटेक नेताओं के साथ शुक्रवार (4 अप्रैल) को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित शिखर सम्मेलन में साथी बिम्सटेक नेताओं के साथ हम विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं. हमारी कोशिशों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, ऐसी कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य शासन के प्रमुख के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के सैन्य शासन के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद द्विपक्षीय संबंधों और भारत के समर्थन पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. एक बार फिर, हाल ही में आए भूकंप के मद्देनजर जान-माल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की. भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने बहनों और भाइयों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है."

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद भारत 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मानवीय सहायता पहुंचा रहा है. भूकंप में 3,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

पीएम मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

गुरुवार (3 अप्रैल) को प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक के गवर्नमेंट हाउस में थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बिस्सटेक देशों के नेताओं का किया स्वागत

BIMSTEC शिखर सम्मेलन भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और भूटान के नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक साथ लाता है.

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली, भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और म्यांमार के सैन्य नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग के आगमन पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनवात्रा ने उनका स्वागत किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget