एक्सप्लोरर

सात साल का निर्वासन, पाकिस्तान लौटीं तो मौत कर रही थी इंतजार, जानें बेनजीर भुट्टो के कुछ कमसुने किस्से

Pakistan First Lady PM: बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून 1953 को पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के घर हुआ था. पाकिस्तान में हुई शुरुआती पढ़ाई के बाद बेनजीर को अमेरिका भेज दिया गया.

Benazir Bhutto Death: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आगामी 21 अक्टूबर को लंदन से अपने वतन लौटेंगे. रोचक बात ये है कि 2007 में पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो भी अक्टूबर में ही सात साल निर्वासन के बाद पाकिस्तान लौटी थीं, वो तारीख थी 18 अक्टूबर.

आज के समय में महिलाओं का राजनीति में आना कोई बड़ी बात नहीं है. उस पर भी किसी इस्लामिक देश में महिला पीएम बनना कोई छोटी बात नहीं है. बेनजीर भुट्टो पहली महिला थीं, जो किसी इस्लामिक देश की पीएम बनीं.

1988 में बेनजीर भुट्टो केवल 35 साल की उम्र में ही पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. इस दौरान उन्हें पाकिस्तान से निर्वासन भी झेलना पड़ा. जब वे वापस आईं तो उन्हें नहीं पता था कि पाकिस्तान में मौत उनका इंतजार कर रही है.

पिता को दी गई फांसी
बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून 1953 को पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के घर हुआ था. पाकिस्तान में हुई शुरुआती पढ़ाई के बाद बेनजीर को अमेरिका भेज दिया गया. इसी दौरान 1977 को उनके पिता जुल्फिकार अली भुट्टो को पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जिया-उल-हक ने तख्तापलट कर गिरफ्तार करवा दिया. इसके बाद हत्या के एक मामले में उन्हें फांसी दे दी गई. 

हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड में रंगीन पार्टियां
अमेरिका की हार्वर्ड और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान बेनजीर भुट्टो की पार्टियां करते हुए कई तस्वीरें अखबारों में छपती रहीं. रोशन मिर्जा ने अपनी किताब 'Indecent Correspondence: Secret Sex Life of Benazir Bhutto' में उनके कई मर्दों के साथ संबंधों का दावा किया था.

बनीं पाकिस्तान की पहली महिला पीएम
1988 में बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और वो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. हालांकि, दो साल में ही उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया गया. 1993 में फिर उनकी पार्टी ने जीत हासिल की और बेनजीर दोबारा पीएम बनीं. इस बार भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बेनजीर को पीएम पद छोड़ना पड़ा. उन्हें जेल में डाल दिया गया. जब वो जेल से बाहर निकलीं तो उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा.

पाकिस्तान में मौत कर रही थी इंतजार
18 अक्टूबर 2007 को बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान वापस लौटीं. वो पाकिस्तान में फिर से अपनी सरकार बनाना चाहती थीं. बेनजीर चुनाव प्रचार में जुट गईं. 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी की एक चुनावी रैली के बाद लौट रहीं बेनजीर भुट्टो को एक आत्मघाती हमले में मौत के घाट उतार दिया गया.इस हत्याकांड में किसी को भी सजा नहीं मिल सकी.

ये भी पढ़ें:

अहमद फराज़ जन्मदिन: जुल्फिकार अली भुट्टो, जिया उल हक की तानाशाही के खिलाफ डटकर खड़ा रहा एक शायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget