एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के चलते एक्शन में हसीना सरकार, लगाया हफ्तेभर का लॉकडाउन

लॉकडाउन में फंसने की आशंका के बीच रविवार को हजारों लोगों ने ढाका छोड़ दिया. इनमें से अधिकतर गरीब या बेरोजगार थे. बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है.

बांग्लादेश ने कोराना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार से सात दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया. बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है.

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक रविवार को जारी सरकारी परिपत्र के अनुसार, ये निर्देश पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की आधी रात तक प्रभावी रहेंगे. इसमें बताया गया कि लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है.

खबर में बताया गया कि यह फैसला देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है जहां हाल के कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है. इसके अनुसार, सरकार ने कहा है कि वह मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रही है.

यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के मुताबिक रविवार तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,087 नये मामले सामने आए जो देश में वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले 6,37,364 हैं.

इसके अलावा इस अवधि में 53 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,266 हो गई है. इस बीमारी से होने वाली मौत की दर शनिवार के 1.46 प्रतिशत की तुलना में रविवार को घटकर 1.45 प्रतिशत रह गई.

सार्वजनिक परिवहन की तमाम सेवाओं (सड़क, जल, रेलवे और घरेलू विमान) के परिचालन पर रोक लगा दी गई है और केवल आपात सेवाएं चालू रहेंगी. हालांकि, सभी सरकारी/गैर सरकारी दफ्तरों, अदालतों और निजी कार्यालयों को सीमित स्तर पर अपना खुद का परिवहन माध्यम इस्तेमाल कर कर्मचारियों को लाने- ले जाने की सुविधा होगी.

लॉकडाउन में फंसने की आशंका के बीच रविवार को हजारों लोगों ने ढाका छोड़ दिया. इनमें से अधिकतर गरीब या बेरोजगार थे. हालांकि, ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक कई दुकान मालिकों और कर्मचारियों ने सभी शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रखे जाने के सरकार के फैसले के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश दौरे के वक्त PM मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन', टीएमसी की चुनाव आयोग से शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget