एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis Live: बांग्लादेश में आज होगा अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण, शेख हसीना की बेटी ने कहा- 'देश के हालात से दुखी'

Bangladesh Crisis Live: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के शपथ लेने के साथ शांति होने की उम्मीद की जा रही है. हिंसा में सरकारी इमारतों को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है.

Key Events
Bangladesh Crisis Live Updates Muhammad Yunus Interim Govt Chief Sheikh Hasina Dhaka Protest Bangladesh Crisis Live: बांग्लादेश में आज होगा अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण, शेख हसीना की बेटी ने कहा- 'देश के हालात से दुखी'
बांग्लादेश में बवाल
Source : PTI

Background

Bangladesh Crisis Live: बांग्लादेश अब धीरे-धीरे शांति की ओर लौटने लगा है. अंतरिम सरकार चलाने के लिए सहमति बन चुकी है. नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के हाथों में देश की कमान होने वाली है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के 13 सदस्यों के साथ बातचीत के बाद ये फैसला लिया है. अंतरिम सरकार गुरुवार (8 अगस्त) यानी आज रात को ही शपथ लेने वाली है. सेना प्रमुख ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. 

मोहम्मद यूनुस फिलहाल पेरिस में हैं और वह दोपहर तक ढाका पहुंचने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ इकट्ठा होने वाली है. शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं, लेकिन उनकी लोकेशन को सार्वजनिक नहीं किया गया है. गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद से ही उनके कड़ी सुरक्षा के बीच सेफ लोकेशन में शिफ्ट कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अंतरिम सरकार के आने के बाद ही चुनाव पर फैसला लिया जाएगा. 

वहीं, शेख हसीना को ब्रिटेन ने भी शरण देने से इनकार कर दिया. अब खबर है कि अमेरिका, ब्रिटेन, फिनलैंड और भारत के अलावा यूएई और सऊदी अरब जैसे अन्य देशों के साथ विकल्पों पर चर्चा कर रही हैं. प्रोथोम अलो अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देना चाहती थीं और चाहती थीं कि सुरक्षा बल देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई तेज करें, लेकिन सुरक्षा प्रमुखों ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों को बलपूर्वक नहीं रोका जा सकता. 

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ भड़की चिंगारी की वजह से देशभर में बड़े पैमाने पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई है. पड़ोसी देश में हुई हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग भी निशाने पर आए हैं. कई जिलों में हिंदुओं के साथ हिंसा की खबरें सामने आई हैं. कुछ जगहों पर मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. बांग्लादेश से जुड़े हालातों के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स आप नीचे दिए गए कार्ड्स में पढ़ सकते हैं.

12:59 PM (IST)  •  08 Aug 2024

अंतरिम सरकार का कार्यकाल 3 साल का हो सकता है

आज यानी गुरुवार रात साढ़े 8 बजे बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो जाएगा. मोहम्मद यूनुस इसके चीफ होंगे. इसका सरकार का कार्यकाल तीन साल हो सकता है. इसे लेकर बुधवार को राष्ट्रपति से छात्र आंदोलन से जुड़े नेताओं ने चर्चा की. बैठक में वे इस बात पर सहमति जताई गई कि सरकार का कार्यकाल कम से कम 3 साल का होना चाहिए.

12:01 PM (IST)  •  08 Aug 2024

सरकार बनने से पहले ही मोहम्मद यूनुस बरी

सरकार बनने से पहले ही मोहम्मद यूनुस को ढाका न्याय प्राधिकरण ने बुधवार को बरी कर दिया. उन पर लेबर लॉ कानून के उल्लंघन का मुकदमा था. इस मामले में ग्रामीण टेलीकॉम के तीन और शीर्ष अधिकारियों को भी बरी किया गया. 1 जनवरी को यूनुस को इस मामले में 6 महीने की सजा सुनाई गई थी.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget