एक्सप्लोरर

एक उड़ान में दो बार सूर्योदय, दुनिया में पहली बार ऐसा नजारा देखेंगे यात्री, ये एयरलाइन करने जा रही कमाल

New Flight Experience : हवाई यात्रा में यात्रियों को नया अनुभव देने के लिए ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरलाइन्स एक नए प्रोजेक्ट सनराइज को शुरू करने वाली है. इस प्रोजेक्ट के तहत 2026 में उड़ान शुरू होगी.

Qantas’s Project Sunrise : आज के समय में लंबी उड़ानें भी यात्रा का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी है, जहां 10 से 15 घंटे की उड़ानों को अब सामान्य माना जाता है. पर्थ से लंदन तक की 17 घंटे की यात्रा और दुबई या न्यूयॉर्क जैसे शहरों तक छुट्टियों के लिए जाना अब असामान्य नहीं लगता.

The Metro की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की प्रमुख एयरलाइन्स में शामिल ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन Qantas अब अपने प्रोजेक्ट ‘सनराइज’ के साथ लंबी उड़ानों की दिशा में क्रांति लाने की कोशिश में है. प्रोजेक्ट सनराइज के साथ Qantas सिडनी से लंदन और न्यूयॉर्क के बीच 19 से 22 घंटे की यात्रा की सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है. ये अल्ट्रा-लॉन्ग-हाउल फ्लाइट्स मौजूदा ऑप्शन्स की तुलना में सफर के कुल समय में चार घंटे तक कम करने का लक्ष्य रखेंगी.

प्रोजेक्ट ‘Sunrise’ नाम के पीछे ये है कहानी

दरअसल, इस प्रोजेक्ट का नाम इस सफर के दौरान यात्रियों को मिलने वाली अनुभव को देखते हुए रखा गया है. इस सफर को दौरान यात्रियों को एक साथ दो सूर्योदय देखने को मिलेंगे. इस नए अनुभव के साथ यह लगभग 18 घंटे वाली सिंगापुर एयरलाइन्स के दुनिया की सबसे लंबी कॉमरशियल फ्लाइट का रिकॉर्ड भी तोड़ेगा.

2017 में इस प्रोजेक्ट की शुरू हुई थी चर्चा

Qantas  ने साल 2017 में अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ‘सनराइज़’ की चर्चा शुरू की थी. इसके बाद इस प्रोजेक्ट के लिए बोइंग और एयरबस के साथ मिलकर उनके वाइड बॉडी वाले एयरक्राफ्ट के अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज वर्जन को विकसित करने का काम किया है. हालांकि, हाल के वर्षों में एविएशन इंडस्ट्री को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. लेकिन Qantas  हवाई यात्रा की सीमाओं को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बता दें कि Qantas के प्रोजेक्ट सनराइज़ के तहत पहली उड़ानें 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जो एविएशन हिस्ट्री में एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

Qantas के सीईओ ने कही ये बात

फोर्ब्स के अनुसार, पिछले साल Qantas की नई सीईओ वनेसा हडसन ने पद संभाला था. जिसके बाद उन्होंने LAX में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जहां Qantas  और इसके प्रोजेक्ट सनराइज़ की सिडनी से लंदन और न्यूयॉर्क के बीच सीधी उड़ानों का जश्न मनाया गया. जश्न के दौरान सीईओ वनेसा हडसन ने कहा, “यह प्रोजेक्ट ‘ऑस्ट्रेलियाई लोगों की प्वाइंट टू प्वाइंट यात्रा की चाहत’ को दिखाता है.

यह भी पढ़ेंः रायपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, इंडिगो विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम की सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget