एक्सप्लोरर

Attack on Trumph: पाकिस्तानी पत्रकार को भारी पड़ा डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को भारत से जोड़ना, अमेरिकी अधिकारी से मिला ये जवाब

Donald Trumph Attack: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था. एक हमलावर ने ट्रंप की तरफ कई राउंड फायरिंग की थी.

Attack on Donald Trumph: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले की जांच सीक्रेट सर्विस और एफबीआई कर रही है. अभी किसी भी जांच एजेंसी ने इस हमले को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस बीच पाकिस्तान इस हमले की आड़ में भारत को बदनाम करने की नापाक कोशिश करने लगा है.

पाकिस्तान का ये चेहरा तब सामने आया जब वहां के पत्रकार ने अमेरिकी अधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की तरफ इशारा करते हुए सवाल पूछा. पत्रकार ने अपने इस सवाल से पहले कहा, “मुझे नहीं पता कि इस जांच में यूएस मिलिट्री शामिल है या नहीं..... आपको लगता है कि इस तरह के हमले में कोई दूसरा देश शामिल है... क्योंकि हमने बहुत सारी खबरें देखी कि किसी दूसरे देश का इसमें हाथ हो सकता है... हाल ही में हमने देखा कि कोई दूसरा देश और उसकी एजेंसी एक यूएस नागरिक पर न्यूयॉर्क और कनाडा में हमला करने की फिराक में थी, तो क्या आपको लगता है कि कोई दूसरा देश अमेरिका में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है.”

क्या मिला अमेरिकी अधिकारी का जवाब?

अमेरिकी अधिकारी ने पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की कोशिश का सवाल है, आपको सेक्रेटरी ऑस्टिन के बयान को देखना चाहिए, जिन्होंने हिंसा की निंदा की और साफ कर दिया कि हमारे लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है और जहां तक इसमें किसी के शामिल होने के सवाल है को आपको यह सवाल एफबीआई या सीक्रेट सर्विस से पूछना चाहिए.

कब हुआ था डोनाल्ड ट्रंप पर हमला?

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था. एक हमलावर ने ट्रंप की तरफ कई राउंड फायरिंग की थी. एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली थी, जिसकी वजह से वह चोटिल हुए थे. हालांकि हमले के फौरन बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें

Microsoft server down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से कैसे थम गई दुनिया? 10 प्वॉइंट्स में जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget