एक्सप्लोरर

Afghanistan Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप के झटके से कांपा अफगानिस्तान, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है.

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है. आपको बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी. इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था. ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था. इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे.

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके
इसी महीने यानी 15 नवंबर को अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी.

हालांकि, कई लोग भूकंप के झटके को महसूस करने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से घर से भागकर बाहर की ओर आ गए थे. आपको बता दें कि भूकंप के वक्त हमें किसी खुले सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए. वहीं 11 नवंबर को भी पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

नेपाल में भूकंप की तबाही
आपको बता दें कि भूकंप के परिणाम बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं. इसकी वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है. ये एक प्राकृतिक आपदा मानी जाती है, जो कभी भी आ सकती है. आपको बता दें कि एशिया में कुछ देश ऐसे हैं, जो भूकंप के लिहाज से बेहद ही संवेदनशील माने जाते है. इनमें नेपाल और जापान है.

हाल ही में 3 नवंबर को भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई थी. इस दौरान लगभग 157 लोग मारे गए थे और हजारों की संख्या में लोग घायल हो गए थे. इस भूकंप की वजह से 8000 घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं हूती, जिन्होंने भारत आ रहे जहाज को किया हाइजैक? इजरायल से क्या है दुश्मनी? जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget