एक्सप्लोरर

Afghanistan News: सरकार गठन के हफ्तेभर बाद बोले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री, आतंकियों के लिए नहीं होने देंगे सरजमीं का इस्तेमाल, दी ये चेतावनी

Afghanistan News: अफगानिस्तान के विदेशी संबंधों पर मुत्तकी ने कहा कि तालिबान अमेरिका समेत दुनिया के देशों के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध रखना चाहता है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान में नई तालिबान सरकार में विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने कहा है कि सरकार आतंकवादियों को अन्य देशों पर हमला करने के लिए उसके क्षेत्र का इस्तेमाल करने से रोकेगी. मुत्तकी ने कहा है कि सरकार अपने वादों को लेकर प्रतिबद्ध है कि वह आतंकवादियों को अपने क्षेत्र का इस्तेमाल दूसरों पर हमला करने के लिए कतई नही करने देगी.

तालिबान की तरफ से एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार का गठन करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में मुत्तकी ने यह समय सीमा नहीं बताई कि सरकार कितने समय तक रहेगी या सरकार में अन्य गुटों, अल्पसंख्यकों या महिलाओं को शामिल किया जायेगा या नहीं. चुनावों की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, मुत्तकी ने मांग की कि अन्य देश अफगानिस्तान के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप न करें.

पिछले साल अमेरिका के साथ एक समझौते के तहत, तालिबान ने अल-कायदा और अन्य आतंकवादी समूहों के साथ संबंध तोड़ने और यह सुनिश्चित करने का वादा किया था कि वे अपने क्षेत्र से अन्य देशों को कोई खतरा पैदा नहीं होने देगा. समझौते के बारे में पूछे जाने पर मुत्तकी ने कहा, ‘‘हम किसी भी व्यक्ति या किसी भी समूह को किसी अन्य देश के खिलाफ अपनी भूमि का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे.’’

अफगानिस्तान के विदेशी संबंधों पर मुत्तकी ने कहा कि तालिबान अमेरिका समेत दुनिया के देशों के साथ अच्छे द्विपक्षीय संबंध रखना चाहता है. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि वे अफगानिस्तान पर दबाव न डालें क्योंकि दबाव काम नहीं करता है और न ही अफगानिस्तान और न ही दुनिया के देशों को इससे फायदा होगा."

अमीर खान मुत्तकी ने चीन और पाकिस्तान के राजदूत से भी अलग-अलग मुलाकात की. तुलु न्यूज़ के मुताबिक, अफगानिस्तान में चीन के राजदूत वांग यू ने मुत्तकी से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने कहा कि चीन ने मानवीयता सहायता के तौर पर 15 मिलियन (डेढ़ करोड़) डॉलर का वादा किया है. इसके साथ ही चीन ने अफगानिस्तान के लिए लगातार मदद का भी भरोसा दिया है.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan News: चीनी राजदूत से मिले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर मुत्तकी, बीजिंग ने डेढ़ करोड़ डॉलर देने समेत किया ये वादा

Afghanistan News: अफगानिस्तान की महिलाओं ने रंगीन कपड़ों में तस्वीरें शेयर कर तालिबान के हिजाब फरमान का ऐसे किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget