एक्सप्लोरर

Bungee Jumping: तलाक का जश्न मानते युवक के साथ हुआ हादसा, बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्सी

Bungee Jumping To Celebrate Divorce : कूदने से पहले, राफेल ने अपने चचेरे भाई से मजाक भी किया था कि शायद यह रस्सी उसका वजन नहीं सह पाएगी. लेकिन उसे क्या पता था कि उसका मजाक हकीकत में बदल जाएगा.

Viral: बंजी जंपिग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर लोगों को काफी पसंद आते हैं. कई बार लोग दोस्तों को दिखाने के चक्कर में जोखिम उठा लेते हैं. हालांकि इन एडवेंचर्स के चक्कर में कई बार लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है राफेल डॉस सैंटोस के साथ, जो अपने तलाक का जश्न मानते हुए हादसे का शिकार हो गए. 

पुर्तगाल के 22 वर्षीय राफेल अपने तलाक का जश्न मनाने के लिए ब्राजील की सैर पर निकले थे. राफेल ने बंजी जंपिग करने का प्लान बनाया. लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनका जश्न उन्हें इस हाल में ले आएगा. दरअसल, राफेल ने जैसे ही 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. उनकी रस्सी टूट गई और वह देखते देखते गहरी खाई में जा गिरे. मौके पर मौजूद बचावकर्मियों ने उन्हें खाई में ढूढ़ निकाला, जहां वह दर्द से तड़प रहे थे. आनन फानन राफेल को अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि 22 वर्षीय युवक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है. 

अपनी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के लिए कूदने से पहले राफेल ने अपने चचेरे भाई से मजाक भी किया था कि शायद यह रस्सी उसका वजन नहीं सह पाएगी. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना तीन महीने पहले 11 फरवरी को हुई थी. तब राफेल बंजी जंपिग के लिए ब्राजील स्थित कैंप मैग्रो के लागोआ अजुल गए थे. 

तलाक से बेहद खुश थे राफेल 

घटना को लेकर पीड़ित युवक ने बताया कि मैं अपने तलाक के बाद बेहद खुश था. मैं हर संभव तरीके से जीवन का आनंद लेना चाहता था. राफेल अपने 22वें जन्मदिन से तीन दिन पहले अपने चचेरे भाई और एक दोस्त के साथ ब्राजील स्थित कैंप मैग्रो के लागोआ अजुल गए थे. तभी यह हादसा हुआ. 

अब, लगभग तीन महीने बाद, कई फिजियोथेरेपी और इलाज के बाद राफेल बहुत हद तक अपनी चोटों से उबार चुके हैं. हालांकि अब भी वह चल नहीं पा रहे हैं. इससे पहले भी बंजी जंपिग और पैराग्लाइडिंग के दौरान लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: King Charles Coronation: ताजपोशी से पहले ब्रिटेन में विवाद, राजशाही का विरोध कर रहे छह लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget