एक्सप्लोरर

King Charles Coronation: ताजपोशी से पहले ब्रिटेन में विवाद, राजशाही का विरोध कर रहे छह लोग गिरफ्तार

King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III की ताजपोशी से पहले लन्दन में विवाद देखने को मिला है. यहां राजशाही विरोधी समूह रिपब्लिक के नेता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Britain: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की शनिवार को वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) ताजपोशी होगी. इससे पहले ब्रिटेन में विवाद शुरू हो गया है.  ताजपोशी का विरोध कर रहे ब्रिटेन के मुख्य रिपब्लिकन समूह के प्रमुख और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

राजशाही विरोधी समूह रिपब्लिक के नेता ग्राहम स्मिथ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रिपब्लिकन समूह ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि आज सुबह, ग्राहम स्मिथ और हमारी टीम के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. सैकड़ों तख्तियां जब्त की गईं. क्या यह लोकतंत्र है? गौरतलब है कि रिपब्लिक के सदस्य राज्याभिषेक समारोह से कुछ घंटे पहले नॉट माई किंग विरोध के लिए लंदन में ट्राफलगर स्क्वायर के पास एकत्र हुए थे. 

राज्याभिषेक की तैयारियां शुरू 

शनिवार (6 मई ) को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक किया जाएगा और ताज पहनाते वक्त 'ईश्वर सम्राट की रक्षा करें' के नारे लगाए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया के 100 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को न्योता भेजा गया है. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीस हजार वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी राज्याभिषेक समारोह से पहले न केवल लंदन बल्कि इसके आसपास के क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिन्होंने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है. कि ब्रिटेन में पूरे 70 साल की लंबी अवधि के बाद यह राज्याभिषेक होने जा रहा है. इससे पहले साल 1953 में क्वीन एलिजाबेथ का राज्याभिषेक किया गया था.

क्यों हो रहा ताजपोशी का विरोध 

गौरतलब है कि ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहा है. जनता बेतहाशा बढ़ती महंगाई से परेशान है. ऐसे में कुछ संगठन इस ताजपोशी को फिजूलखर्ची बता रहे हैं, उनका मानना है कि ब्रिटेन के शाही परिवार के ताजपोशी में खर्च होने वाले करोड़ों रुपये का खर्च टैक्सपेर्स से लेना गलत है.

ये भी पढ़ें: King Charles Coronation: किंग चार्ल्स की ताजपोशी में लगेंगे 1,000 करोड़ रुपये, जानें कौन उठाएगा इतना भारी खर्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget