एक्सप्लोरर

सीरिया: रूस-तुर्की की पहल से सीज़फायर पर बनी सहमति से शांति की उम्मीदें बढ़ीं

मास्को/दमिश्क: सीरिया और उसके मुख्य साझेदार रूस ने सीरिया के मुख्यधारा के विद्रोही लड़ाकों के साथ एक सीज़फायर समझौते पर सहमति जताई जिससे छह साल से चल रहे गृहयुद्ध के खत्म होने की दिशा में कदम बढ़ने के संकेत मिले हैं. यह राष्ट्रव्यापी (पूरे देश में लागू होने वाला) सीज़फायर समझौता सीरिया के स्थानीय समयानुसार आधी रात से लागू होगा. रूस और तुर्की की पहल में यह समझौता हुआ. सीरियाई विपक्ष के एक प्रवक्ता ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा है कि अधिकांश बड़े विद्रोही समूह इसका पालन करेंगे. अगर सीज़फायर सही ढंग से प्रभावी रहता है तो अगले महीने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और विपक्षी समूहों के बीच कजाकिस्तान में बातचीत हो सकती है. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई शासन और विद्रोहियों के बीच सीज़फायर पर हस्ताक्षर होने और उनके शांति वार्ता के लिए रजामंद हो जाने की आज घोषणा की. पुतिन ने टीवी पर की गई टिप्पणी में कहा कि दमिश्क और काफी संख्या में सशस्त्र विपक्ष ने सीरिया में सीज़फायर के एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है और शांति वार्ता के लिए उनकी रजामंदी की भी घोषणा की है. पुतिन ने अपने रक्षा और विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक में कहा, ‘‘तीन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए हैं. पहला, सीरिया में सीज़फायर के लिए सीरिया सरकार और सशस्त्र विरोधियों के बीच है. दूसरे दस्तावेज में सीज़फायर को बनाए रखने के उपायों की लिस्ट है. तीसरे दस्तावेज में शांति वार्ता शुरू करने की उनकी तत्परता की घोषणा है.’’ रूस के रक्षा मंत्री सेर्गेई शोइगु ने कहा कि शांति समझौता आधी रात से प्रभावी होगा. सीरियाई सेना ने घोषणा की है कि वह सभी हमलों को रोकने की तैयारी कर रही है. शोइगु ने कहा कि जिन विद्रोही संगठनों ने सीज़फायर पर हस्ताक्षर किया है उनमें करीब 62,000 लड़ाके हैं. सीरिया की विपक्षी पार्टी ‘नेशनल कोलेशन’ ने घोषणा किया है कि ये तुर्की और रूस के मध्यस्थता वाले राष्ट्रव्यापी सीज़फायर का समर्थन करती है. सीज़फायर समझौते पर पुतिन ने कहा है कि रूस सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा. वहीं, मास्को सीरियाई सरकार को समर्थन जारी रखेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
Lehra Do Tiranga March Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
Live: CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, नुकसान के भरपाई की उठी मांग
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget