एक्सप्लोरर

गुजरात: ऊंची जाति के दबंगों ने दलित के घोड़ी चढ़ने पर मारे पत्थर, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात

गुजरात में सेना के जवान को घोड़ी पर बारात निकालना महंगा पड़ गया.दबंगों ने पहले तो दलितों को घोड़ी पर बारात निकालने से मना किया लेकिन जब झुकने को तैयार नहीं हुए तो उन पर पत्थर फेंके गये.

नई दिल्ली: गुजरात के बनासकांठा में एक दलित को घोड़ी पर बारात लेकर जाना महंगा पड़ गया. ऊंची जाति के दबंगों को ये बात रास नहीं आई कि कोई दलित गांव में घोड़ी पर चढ़कर बारात निकाले. जब दलितों ने दबंगों की धमकी की परवाह नहीं की तो उन पर पत्थर फेंके गये. जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में दलित को बारात निकालनी पड़ी. घटना संदीपाड़ा गांव की है.

उच्च जाति को दलित का घोड़ा चढ़ना नापसंद

27 वर्षीय आकाश कोटडिया जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात हैं. कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपनी शादी करने गांव पहुंचे. जब उनकी बारात घोड़े पर सवार होकर निकली तब उच्च जाति के दबंगों ने घोड़ी पर बैठने का विरोध किया. जिससे गांव में दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बन गया. हालांकि घोड़ी खुद उच्च जाति ठाकोर समुदाय की थी. आरोप है कि जब दलितों ने धमकी की परवाह नहीं की तो उन पर पत्थर फेंके गये. दबंगों की तरफ से पत्थरबाजी की घटना में कुछ औरतें और एक बुजुर्ग घायल हो गये. जिस वक्त पत्थरबाजी हुई उस वक्त गरबा खेलने के साथ डीजे का धुन बज रहा था. अपने ऊपर हमला होता देख दलितों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई.

पुलिस सुरक्षा में निकाली गई सेना के जवान की बारात

बनासकांठा दलित समाज के अध्यक्ष दलपतभाई भाटिया कहते हैं, "जब हमने उच्च जाति के दबंगों के विरोध की परवाह नहीं की तो उन्होंने हमारे ऊपर पत्थर फेंके. पत्थर कुछ महिलाओं और एक बुजुर्ग को लगा. जिस वक्त पत्थरबाजी हुई उस वक्त बारात निकली हुई थी." उन्होंने कहा कि पुलिस को सारी बात बताने पर सुरक्षा दी गई. इस तरह पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह संपन्न कराया गया. पुलिस का कहना है कि स्थिति काबू में है. पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

'नमस्ते ट्रंप' पर शिवसेना का मोदी पर हमला, कहा- दीवार बनाओ, गरीबी छिपाओ, दौरे पर 100 करोड़ का खर्च क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा HC का आदेश, सेना में सभी महिलाओं को मिलेगा स्थायी कमीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget