एक्सप्लोरर

ओसामा बिन लादेन की तरह मसूद अजहर भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा- योगी आदित्यनाथ

यूपी के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि आज पीएम मोदी के कारण हालात ऐसे हैं कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो गया है और जल्द ही ओसामा की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा.

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि आज पीएम मोदी के कारण हालात ऐसे हैं कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो गया है और जल्द ही ओसामा की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा.

चुनावी जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय एक ही गूंज सुनाई पड़ रही है कि मोदी हैं तो मुमकिन है. जो कार्य विरोधी दलों के राज में नामुमकिन था वो मुमकिन हुआ है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाता था तो कांग्रेस कहती थी कि उसके पास परमाणु बम है. अज़हर मसूद जैसा आतंकी पाकिस्तान में बैठकर उत्पात मचाता रहा 20 साल से और जब उसे वैश्वविक आतंकी घोषित कराने की बात आती थी तो कोई देश भारत का सपोर्ट नहीं करता था लेकिन मोदी जी ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित करा दिया आज उसकी संपत्तियां जब्त हो रही हैं. आज हालत है कि अब जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह अज़हर मसूद भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा.

योगी ने कहा कि आज आतंकी डरते हैं कि अगर भारत में कुछ करेंगे तो मोदी पाताल से निकाल लाएंगे. पांच साल में मोदी के शासनकाल में बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई. आज मोदी जी भारत में भाषण देते हैं तो इस्लामाबाद में इमरान खान को पसीना आता है.

कांग्रेस और गठबंधन पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक परिवार के रिश्तेदार मिलकर सारी योजना लूट लेते हैं. महाभारत में आपने एक पात्र देखा होगा, एक मामा थे शकुनी, ऐसे ही कांग्रेस में एक मामा है जिनका नाम है क्रिश्चियन मिशेल. क्रिश्चियन मिशेल इटली का निवासी है इसीलिए कांग्रेस के लोग उसे मामा कहते हैं. ये सबसे बड़ा दलाल है. ये अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले का अभियुक्त था, इटली भाग गया था, ये सारे लोगों ने मिल कर कांग्रेस की सरकार में पीछे के दरवाजे से इटली भगा दिया गया. अब मोदी जी हैं कांग्रेस के काका क्वात्रोची पहले ही स्वर्ग सिधार गए और मामा मिशेल को इटली से पकड़कर ला दिया. अब वो नए नए राज उगल रहा है.

सपा और बसपा पर हमलावर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बसपा भी परिवारवादी पार्टी है. मायावती जी सीएम बनी उन्होंने किसी गरीब का घर नहीं बनाया बल्कि अपनी हवेली बनाई. यही काम बबुआ ने किया कि सरकारी पैसे से आलीशान बंगला बनाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बंगला खाली कराया तो उसमे लगी टोंटी और टाइल्स लेकर भाग गया. टोंटी और टाइल्स चोरी करने वाले क्या गरीबों का हित कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget