एक्सप्लोरर

दुनिया को दिखाएंगे ‘मेड इन उत्तर प्रदेश’: राहुल गांधी

जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी बुजुर्ग हो गये हैं इसलिए उत्तर प्रदेश में युवाओं की सरकार बनेगी और ये सरकार राज्य को ‘दुनिया की फैक्टरी’ बना देगी. राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘दुनिया की फैक्टरी’ बनाएंगे और यहां के उत्पाद दुनिया भर में मिलेंगे, जिन पर ‘मेड इन उत्तर प्रदेश’ लिखा होगा. राहुल ने एक चुनावी सभा में वोटरों से कहा, ‘हम आपके खून पसीने का फल आपको दिलाना चाहते हैं जबकि मोदी जी की बात करें तो आप काम करते हो लेकिन पूरा का पूरा फायदा मोदी जी 50 अमीर परिवारों को दे देते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अखिलेश से कहा कि मोदी जी की आयु हो गयी है. वह बुजुर्ग हो गये हैं. मोदी जी की अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लाप हो गयी है, अब देखने को नहीं मिलेगी. उत्तर प्रदेश में हम युवाओं की सरकार लाएंगे.’ राहुल यहीं नहीं रूके, मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर कर दिया और कहा कि उनके लिए सरकार में कोई काम नहीं है. पूरा का पूरा काम मोदी जी कर रहे हैं. ‘मोदी जी सब कुछ स्वयं करते हैं. इसरो ने राकेट भेजा, मोदी जी कहते हैं मैंने भेजा. अमेरिका जाकर ओबामा से गले मिलते हैं. सुषमा स्वराज जी से कहते हैं तुम बैठो यहां , मैं जा रहा हूं अमेरिका.’ राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की थोडी आयु हो गयी है. थकान तो हो गयी होगी. ‘मैंने अखिलेश से कहा कि मोदी जी की थोडी मदद करते हैं. उन्हें थोडा समय देते हैं .. शांति का समय देते हैं. तुम (अखिलेश) मुख्यमंत्री बनो, इनको (मोदी) थोडा रेस्ट मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि बनारस में मोदी जी की पिक्चर का बार बार ‘रीटेक’ हो रहा है. चार दिन में मोदी जी ने चार बार ‘रीटेक’ लिया मगर बात नहीं बन रही है. ‘दो दिन पहले रोडशो हुआ, उससे बात नहीं बनी, फिर कल रोडशो हुआ, उससे भी बात नहीं बनी. आज सुन रहे हैं मोदी जी पैदल जा रहे हैं.’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अखिलेश से मुख्यमंत्री बनने के बाद युवाओं से पांच वायदे करने को कहा और कहा कि वायदे ऐसे होने चाहिए कि उत्तर प्रदेश के युवाओं की जिन्दगी बदल जाए. वायदे गिनाते हुए राहुल ने कहा कि प्रदेश का हर युवा रोजगार चाहता है. सरकार में, बैंक में जाना चाहता है. वह आईआईटी, आईआईएम में जाना चाहता है लेकिन इसके लिए परीक्षा होती है और प्रशिक्षण भी.‘मैंने अखिलेश से कहा कि प्रदेश के हर जिले और शहर में एक हाई क्वालिटी कोचिंग सेंटर खोल दिया जाए जहां युवाओं को उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करायी जाए.’उन्होंने कहा कि अखिलेश से यह बात भी हुई कि उत्तर प्रदेश को ‘दुनिया की फैक्टरी’ बना देंगे. पांच साल बाद अगर राज्य का किसान अमेरिका जाए और वहां से अपने बेटे को फोन लगाकर हाल चाल पूछे और उसके बाद कहे कि मोबाइल फोन पर पहले मेड इन चाइना लिखा होता था लेकिन अब उस पर ‘मेड इन उत्तर प्रदेश’ लिखा हुआ है. जिस दुकान में जाता हूं, वहां की दुकानों में सारा माल उत्तर प्रदेश का है. राहुल गांधी ने कहा, ‘जब ओबामा जी की पत्नी अमेरिका में अपनी रसोई में कुछ पकायें, पतीलों को देखकर कहें कि सुंदर पतीला है और पतीले पे लिखा हो मेड इन जौनपुर.’ राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि जो कुछ करना है, वही करेंगे लेकिन उत्तर प्रदेश के युवाओं में इतनी शक्ति है कि वे पूरी दुनिया को हिला सकते हैं. मोदी की ‘गंगा मां ने बुलाया है’ टिप्पणी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा, ‘मोदी जी कहते हैं कि मित्रों गंगा मां ने अपने बेटे को बुलाया है .. मोदी जी क्या पूरे हिन्दुस्तान में गंगा मां का एक ही बेटा है .. मोदी जी डरे हुए हैं इसलिए तीन दिन से वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget