एक्सप्लोरर

वाराणसी: शराब पीकर बीच सड़क लड़ाई करने लगे लड़का-लड़की, वायरल हुआ वीडियो

नए साल को इन्जॉय करने सड़क पर निकले लड़के-लड़की के बीच लड़ाई ने तमाशे का रूप ले लिया. सूचना पाकर सिगरा पुलिस बिना महिला कांस्टेबल के मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई.

वाराणसी: नए साल को इन्जॉय करने सड़क पर निकले लड़के-लड़की के बीच लड़ाई ने तमाशे का रूप ले लिया. सूचना पाकर सिगरा पुलिस बिना महिला कांस्टेबल के मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई. घटना के संबंध में सिगरा थाने के एसओ ने पहले तो पूरी तरह से अनभिज्ञता जताई फिर बाद में दोनों के नशे में होने के बात भी कह दी. अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर दोनों सड़क पर नशे में झगड़ा कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें बिना मेडिकल कैसे जाने दिया?

घटना मंगलवार शाम की है. फातमान रोड पर सिगरा थाने से महज दस कदम की दूरी पर अचानक एक लड़के और लड़की में बहस शुरू हुई और देखते-देखते वह हाथापाई में बदल गई. लड़की नाराज होकर व्यस्त सड़क पर आती जाती गाड़ियों के बीच जा बैठी. इसकी सूचना जब सिगरा थाने पर पहुंची तो वहां का स्टाफ मौके पर पहुंचा. लड़की के वहां होने की जानकारी के बावजूद स्टाफ के साथ कोई महिला कांस्टेबल नहीं मौजूद थी. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने जब इन दोनों को पकड़ा तो दोनों छोड़ने की मिन्नतें करने लगे. लड़की बार-बार मिन्नतें करती रही और पुलिसवाले उन दोनों से थाने चलने को कहते रहे. वीडियो में भी साफ़ सुनाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों में से कोई महिला पुलिस बुलाने की बात कर रहा है.

जब पुलिस ने लड़के को छोड़ने से इंकार किया तो लड़की एक बार फिर चलती गाड़ियों के बीच जाकर बैठने की कोशिश करने लगी. इस पर वहां मौजूद कांस्टेबल्स ने उसे ऐसा करने से रोका. लड़की वापस आकर पुलिस वालों के पैरों में गिरकर, उन्हें छोड़ देने की मिन्नतें करती दिखाई दे रही है. इसके बाद पुलिस उन दोनों को थाने ले आई और उनके घरवालों को थाने में बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया.

इस संबंध में जब सिगरा थाने के एसओ सतीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना के होने से ही साफ़ इंकार कर दिया. जब उन्हें घटना का वीडियो वायरल होने और उसमें पुलिस के मौजूद होने की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की दोनों नशे में थे और आपस में झगड़ा करने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई थी. बाद में दोनों के माफ़ी मांगने पर उन्हें वहां से जाने दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget