एक्सप्लोरर

'जब तक इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से नहीं होगा, तब तक टावर से नहीं उतरूंगा'

यूपी के प्रयागराज में एक शख्स, हाथ में तिरंगा लेकर दो सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. इसका कहना था कि जब तक इसरो का संपर्क चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ नहीं हो जाएगा वह नीचे नहीं उतरेगा.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक शख्स, हाथ में तिरंगा लेकर दो सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. इसका कहना था कि जब तक इसरो का संपर्क चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ नहीं हो जाएगा वह नीचे नहीं उतरेगा. पुलिस-प्रशासन को इसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

यह युवक शहर को यमुनापार इलाके से जोड़ने वाले नये यमुना पुल के तकरीबन दो सौ फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा. इसने टावर से एक कागज़ नीचे फेंका, जिस पर लिखा हुआ था कि चंद्रयान - 2 विक्रम का इसरो से संपर्क स्थापित न हो पाने तक वह इसी तरह चढ़ा रहेगा और संपर्क टावर से ही प्रार्थना करता रहेगा.

प्रयागराज के ही मांडा इलाके के रहने वाले चौबीस साल के रजनीकांत बिंद की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है. अक्सर ही वह ऊट पटांग हरकतें करता रहता है. वह पहले भी कई बार इसी टावर व बिजली के पोल पर चढ़ चुका है.

सोमवार शाम वह हाथ में तिरंगा लेकर नये यमुना पुल के दो सौ फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और वहां से तिरंगा लहराते हुए कूदने की धमकी देने लगा. उसे उतारने के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए तो वाराणसी से स्पेशल हाइड्रोलिक लिफ्ट मंगाकर उसे जबरन सुरक्षित उतारा गया.

सनकी युवक के टावर पर चढ़ने की वजह से पुल पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी रही. लोग ब्रिज पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर फिल्म शोले के वीरू जैसी हरकत करने वाले इस सनकी युवक को देखते रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget