एक्सप्लोरर

यूपी: BJP विधायक की बेटी के पति अजितेश की पहले भी हो चुकी है सगाई, साक्षी के पिता के करीबी ने किए कई खुलासे

इस मामले में बरेली एसएसपी मुनीराज का कहना है कि साक्षी और उसके पति अजितेश को डरने की कोई जरूरत नहीं है. पुलिस उनके साथ है. वो जहां भी हैं हमसे संपर्क करें हम उन्हें सुरक्षा देंगे.’’

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी की दलित युवक से लव मैरिज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब बीजेपी विधायक के करीबी राजीव राणा ने दलित युवक अजितेश को लेकर कई खुलासे किए हैं. राजीव राणा का कहना है कि अजितेश की पहली भी सगाई हो चुकी है. लेकिन उन्होंने कुछ रुपए की डिमांड की, जिस वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी. वहीं साक्षी और उसके पति अजितेश ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है. एबीपी न्यूज़ पर विधायक की बेटी साक्षी ने कहा है कि मैं अब घर नहीं जाना चाहती.

साक्षी ने वायरल वीडियो में लिया था राजीव राणा का नाम

बीजेपी विधायक इस मामले पर अपनी सफाई पहले ही दे चुके हैं कि उन्हें साक्षी और अजितेश से कोई शिकायत नहीं है और वो उन्हें कोई धमकी नहीं दे रहे. वहीं साक्षी के द्वारा जारी किए गए वीडियो में जिस राजीव राणा का नाम लिया गया है, उन्होंने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है. राजीव राणा ने अब साक्षी के पति अजितेश के खिलाफ एफआईआर लिखाने की बात कही है.

दरअसल राजीव राणा बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा के खास दोस्तो में हैं. राजीव राणा पर साक्षी ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका इलाहबाद में पीछा किया और उनको जान से मारने की कोशिश की. जबकि राजीव राणा का कहना है, ‘’मुझपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं, सब झूठे बेबुनियाद आरोप हैं. मैं किसी का पीछा नहीं कर रहा हूं. मैं घर पर हूं.’’

विधायक को नीचा दिखाने के लिए रचा जा रहा है ये सब षड्यंत्र- राजीव राणा

राणा ने आगे कहा, ‘’ये उनके परिवार का मसला है. मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है. ये एक राजनीतिक साजिश है, क्योंकि मैं विधायक जी का करीबी हूं, इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.’’ राजीव ने कहा कि जब वो विधायक नही थे, हम तब से उनके मित्र हैं. विधायक तो वो अब बने हैं.’’  उन्होंने कहा, ‘’विधायक जी का कद काफी ऊंचा हो गया है और उसी कद को नीचा करने के लिए ये सब षड्यंत्र रचा जा रहा है.

राजावी राणा ने यह भी बताया है, ‘’साक्षी के पति अजितेश ने मुझसे जो रुपये उधार लिए हैं, वो अभी तक वापिस नहीं किए. अजितेश ने कहा है कि ये मामला निपट जाए, उसके बाद मैं अपने पैसे लौटा दूंगा.’’ राजीव ने खुलासा करते हुए कहा कि अजितेश की पहले एक लड़की से सगाई हो चुकी है, लेकिन उन्होंने कुछ रुपयों की डिमांड की. जिस वजह से रिश्ता टूट गया.

वहीं इस मामले में बरेली एसएसपी मुनीराज का कहना है कि साक्षी और उसके पति अजितेश को डरने की कोई जरूरत नहीं है. पुलिस उनके साथ है. वो जहां भी हैं हमसे संपर्क करें हम उन्हें सुरक्षा देंगे.’’

यह भी पढ़ें-

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी- संजय पासवान

मुंबई: 2 दिन बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा 2 साल का दिव्यांश, BMC ने बंद किया सर्च ऑपरेशन

गोवा में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायकों में से 3 को मिलेगी जगह मोदी सरकार ने तैयार किया नयी टैरिफ नीति का मसौदा- बिजली दिन में सस्ती, रात में महंगी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget