एक्सप्लोरर

यूपी: कुशीनगर में RSS कार्यकर्ता की हत्या, जमीन को लेकर पड़ोसी से था विवाद

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की सूचना पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक राजकुमार के पिता चंद्रिका का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

कुशीनगर: योगी सरकार के अपराध पर लगाम लगाने के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. यूपी के कुशीनगर एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक राजकुमार के पिता चन्द्रिका और उनके पड़ोसी नूर हक के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी थी. राजकुमार के पिता चंद्रिका का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की.

कहा जा रहा है कि पूर्व में हुई घटनाओं को लेकर खड्डा पुलिस अगर चौकन्नी होती तो दोनों दोस्तों की हत्या नहीं हुई होती. इतना ही नहीं मृतक राजकुमार के पिता चंद्रिका ने कुछ दिन पूर्व खड्डा थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ अनहोनी कि आशंका जताई थी लेकिन खड्डा पुलिस ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण ये वारदात हो गई.

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की सूचना पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है. आरएसएस स्वयंसेवक की नृशंस हत्या के सवाल पर एसपी राजीव नारायण मिश्र कन्नी काट गए उन्होंने इस विषय पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. पुलिस का मानना है कि जमीनी रंजिश के कारण यह घटना हुयी है.

बता दें कि मृतक राजकुमार के पिता चन्द्रिका और उनके पड़ोसी नूरहक के बीच काफी दिनों से घर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस मामले को लेकर कई बार दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है. इसके कारण चंद्रिका ने राजस्व व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर जमीनी विवाद को सुलझाने की गुहार लगाई थी लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

जमीनी विवाद के कारण आए दिन दोनों परिवार एक दूसरे पर मुकदमा भी लिखवाते रहे हैं. जमीनी विवाद चल ही रहा था कि राजकुमार का सर कटा शव खड्डा थाने के मठिया गांव के पर गंडक नहर की पटरी से बरामद हुआ. अभी पुलिस राजकुमार के गायब सिर को खोज रही थी कि इसी बीच राजकुमार के दोस्त टुनटुन उर्फ इब्राहिम का शव भी कुछ दूर नहर के पानी से बरामद हो गया. एक साथ दो लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई.

संघ कार्यकर्ता की हत्या से इलाके के भाजपाइयों में रोष है. भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारियों ने मृतक के घर पहुंचकर खड्डा पुलिस की कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर किया.भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि खड्डा पुलिस ने इस मामले में शुरू से लापरवाही बरती है. मृतक राजकुमार के परिजनों ने भी पुलिसिया ढिलाई की बात कही है. परिजनों का कहना है कि विपक्षी कई बार उनसे मारपीट कर चुके हैं लेकिन हर बार पुलिस हल्की धारा लगा कर उन्हें जेल भेजती थी जिससे वे जल्दी ही बाहर आ जाते थे. इसी के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ था.

मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र राव भाजपा मण्डल अध्यक्ष खड्डा ने तो पुलिस अधीक्षक पर सवाल खड़ा करते कहा कि पूरी भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक से दो-दो बार मिलकर एसओ की लापरवाही से बता चुकी थी लेकिन वह भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डालते रहे.

पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने तो तत्कालीन एसओ अनुज कुमार सिंह पर पैसा लेकर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया.

पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि एक अज्ञात शव मिला था उसकी शिनाख्त की गई. आगे कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget