एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मोदी लहर के चलते सूखे बुंदेलखंड में भी खिला कमल

झांसी: बुंदेलखंड देश का वह इलाका है, जिसका जिक्र आते ही सूखा, किसान आत्महत्या, पलायन, बदहाली, बेरोजगारी की तस्वीर आंखों के सामने उभर आती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इसी सूखे बुंदेलखंड में कमल खिल गया है. कभी बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहा यह इलाका अब पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी की झोली में समा गया है.

सभी 19 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के सात और मध्य प्रदेश के छह जिलों को मिलाकर बनता है. उत्तर प्रदेश के हिस्से के सात जिलों (झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा और कर्बी) (चित्रकूट) में विधानसभा की उन्नीस सीटें आती हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी 19 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

वरिष्ठ पत्रकार बंशीधर मिश्र कहते हैं कि उन्हें याद नहीं आता कि कभी किसी राजनीतिक दल ने इस तरह से जीत दर्ज की हो. उन्होंने कहा, "इस इलाके के लोग बड़ा बदलाव चाहते थे. वे एसपी, बीएसपी का शासन देख चुके थे और अब उन्हें इन दलों से उम्मीद नहीं थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत पर किसी तरह का शक नहीं है, लिहाजा मतदाताओं ने बीजेपी का एकतरफा साथ दिया."

BSP के पाले से छिटककर बीजेपी की ओर चला गया मायावती का वोट बैंक

बीजेपी को मिली बड़ी जीत के पीछे मिश्र का अपना आंकलन है. वह कहते हैं, "यह ऐसा चुनाव रहा है, जिसमें पिछड़ा वर्ग एकमुश्त बीजेपी के साथ गया है. मायावती का वोट बैंक उनके पाले से छिटककर बीजेपी की ओर चला गया है. एसपी के शासन काल में उनके नेताओं की कारगुजारियों को लेकर बढ़ी खीज के कारण एसपी का वोट भी खिसक गया."

बुंदेलखंड में बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार करने गए मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का कहना है, "बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर बीजेपी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है. यह विकास की जीत है, साथ ही यह जीत उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो समाज में जातिवाद का विष घोलकर अपना स्वार्थ साधना चाहते हैं."

पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि यहां की 19 सीटों में से एसपी-बीएसपी ने छह-छह, कांग्रेस ने चार और बीजेपी ने तीन सीटें जीती थी. लेकिन बाद में दो स्थानों पर हुए उप-चुनाव में दोनों स्थानों पर बीजेपी को पराजय हाथ लगी थी और एसपी की सीट संख्या बढ़कर आठ हो गई थी.

बीजेपी को पूरे बुंदेलखंड में दिलाई जीत

इस क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह का मानना है, "यहां की बड़ी आबादी में एसपी के नेताओं को लेकर एक तरफ नाराजगी थी तो दूसरी ओर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पसंद आ रही है. एसपी-बीएसपी के बढ़ते जातिवाद से लोग छुटकारा पाकर विकास की बाट जोह रहे हैं, इन स्थितियों ने बीजेपी को पूरे बुंदेलखंड में जीत दिलाई है."

इस क्षेत्र में हुए बीते पांच विधानसभा चुनावों पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि 1991 में बीजेपी को यहां से सर्वाधिक 11 सीटें मिली थीं, और उसके बाद से बीजेपी कभी भी दहाई के अंक में नहीं पहुंची. जबकि वर्ष 2002-2007 के चुनाव में बीएसपी ने यहा बढ़त बनाई थी. इस बार पहला मौका है, जब बीजेपी का सभी सीटों पर कब्जा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget