एक्सप्लोरर

अयोध्या: हार के बाद रो पड़ीं सपा प्रत्याशी गुलशन बिन्दू, कहा प्रशासन ने हराया

हार के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गुलशन बिन्दू रोती हुई नजर आईं और अपनी हार के लिए प्रशासन की धांधली को जिम्मेदार ठहराया.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई है. अब 16 में से 14 मेयर बीजेपी के होंगे जबकि 2 मेयर बीएसपी के होंगे. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. मेरठ और अलीगढ़ में बसपा जीती है जबकि अन्य सभी पर बीजेपी को जीत मिली है.

अयोध्या नगर निगम के मेयर पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है. बीजेपी की ओर से ऋषिकेश उपाध्याय मेयर चुने गए हैं. जीत के बाद उन्होंने मोदी और योगी को इसका श्रेय दिया. हार के बाद सपा प्रत्याशी गुलशन बिन्दू ने प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया है.

अयोध्या और फैजाबाद की नगरपालिका को मिलाकर पहली बार बनाए गए अयोध्या नगर निगम के चुनाव पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं. भारतीय जनता पार्टी के लिए जहां यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई थी तो वहीं समाजवादी पार्टी ने इस बार किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिन्दू को मेयर पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव को दिलचस्प कर दिया था.

मतगणना के दिन सपा और भाजपा के दोनों प्रत्याशी सुबह सवेरे अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर भी पहुंचे और अपने-अपने तरीके से संकटमोचन से जीत का आशीर्वाद मांगा, लेकिन मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय 3593 वोट से विजयी घोषित हुए तो जीत का श्रेय जनता के साथ साथ योगी और मोदी को देना नहीं भूले. वहीं हार के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गुलशन बिन्दू रोती हुई नजर आईं और अपनी हार के लिए प्रशासन की धांधली को जिम्मेदार ठहराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget