एक्सप्लोरर

यूपी: जेल में बंद और मारे जा चुके माफिया डॉन फेसबुक पर हैं 'एक्टिव'

उत्तर प्रदेश में मारे जा चुके माफिया डॉन जिंदा है. उनके दोस्त और समर्थक सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हुए हैं. माफियाओं के फेसबुक पेज पर समय-समय पर उनके बारे में कुछ न कुछ प्रकाशित होता रहता है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वो माफिया डॉन, जो जेल में हैं या मारे जा चुके हैं, उन्हें सोशल नेटवर्किं ग साइट्स खासकर फेसबुक पर 'सक्रिय' पाया गया है. मारे जा चुके डॉन को उनके दोस्तों और समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से 'जीवित' रखा जा रहा है, जो समय-समय पर उनसे संबंधित पोस्ट साझा करते रहते हैं, ताकि इनकी यादों को ताजा रखा जा सके और लोगों से भी उनका जुड़ाव बना रहे.

यही नहीं, जेल में बंद डॉन भी फेसबुक पर सक्रिय हैं. वे हालांकि इस बात पर जोर देते हैं कि उनके बेटे/भतीजे उनके नाम से बनाए गए फेसबुक पेज चलाते हैं, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग उनसे जुड़े रहना चाहते हैं.

वीरेंद्र प्रताप शाही के पेज पर 1,767 लाइक्स 

70 और 80 के दशक में अपराध से गोरखपुर को उत्तर भारत की अपराध राजधानी बनाने वाले डॉन वीरेंद्र प्रताप शाही की 1997 में लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शाही की फेसबुक डिस्प्ले तस्वीर में उनका बखान 'शेर-ए-पूर्वांचल' के तौर पर किया गया है और इसमें दहाड़ते हुए शेर की तस्वीर भी है.

यहां शाही की तरफ से उनके समर्थकों को विभिन्न त्योहारों पर बकायदा बधाई दी जाती है. इसके अलावा उनके समर्थक उनकी बरसी पर डॉन को श्रद्धांजलि भी देते हैं और साथ ही लोगों को याद दिलाते रहते हैं कि वही असली 'शेर-ए-पूर्वांचल' थे.

वीरेंद्र प्रताप शाही की मृत्यु के 22 साल बाद उनके पेज को 1,767 लाइक्स मिले हैं और उनके 1,768 फॉलोअर हैं. उनके समर्थक उनकी तस्वीरों को पोस्ट करते हैं और उनके अच्छे कामों का भी बखान करते रहते हैं, जिसकी बदौलत उन्हें 'रॉबिनहुड ऑफ द ईस्ट' का खिताब मिला.

श्रीप्रकाश शुक्ला का भी पेज है एक्टिव

फेसबुक पर एक और मृत डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला भी 'एक्टिव' है. उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे खूंखार बदमाशों में शुमार रहे शुक्ला की अंडरवल्र्ड गतिविधियों के बाद ही 1998 में उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया था. उसी साल, गाजियाबाद में एसटीएफ ने गैंगस्टर को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था.

उसका फेसबुक पेज गर्व से उसे 'डॉन' और 'गैंगस्टर ग्रुप-जी 2' का नेता बताता है.इस खूंखार अपराधी को 1998 में गोली मार दी गई थी, लेकिन उसका एफबी पेज उसे अभी भी जिंदा रखे हुए है.

इस पेज के माध्यम से शुक्ला की ओर से कथित रूप से एक पोस्ट भी की गई है, जिसमें लिखा है, "मैं एक गैंगस्टर हूं और गैंगस्टर सवाल नहीं पूछते."

मारे गए डॉन की कवर फोटो वह है, जो पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी है.

इसके अलावा मुन्ना बजरंगी का भी एक फेसबुक पेज है. उसकी पिछले साल जुलाई में बागपत जेल के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि उसके पेज पर कोई पोस्ट नहीं हैं.

अमनमणि त्रिपाठी काट रहा है आजीवन कारावास की सजा 

सबसे दिलचस्प फेसबुक पेज एक 'उभरते डॉन' का है, जो पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी का है. अमरमणि त्रिपाठी एक कवयित्री की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. अमनमणि निर्दलीय विधायक भी है.

अपहरण मामले में अमनमणि जमानत पर बाहर है और अपनी पत्नी सारा की 'आकस्मिक हत्या' के लिए सीबीआई जांच का सामना कर रहा है. कवर फोटो में वह अपने समर्थकों के साथ दिखता है.

जब वह 2016 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था, तब वह नियमित रूप से अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर रहा था, लेकिन मीडिया द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद इस तरह की गतिविधि बंद हो गई.

15 सालों से जेल में बंद है मुख्तार अंसारी 

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या और अन्य मामलों में बीते 15 सालों से जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है और उसका फेसबुक पेज उसके घरवाले संभालते हैं.

वाराणसी जेल में बंद मॉफिया डॉन व उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह भी फेसबुक पर सक्रिय है और इस फेसबुक सक्रियता के पीछे बृजेश के करीबी रिश्तेदार व भाजपा विधायक सुशील सिंह की मेहनत है.

सरकार को CAA पर मुसलमानों के भ्रम को दूर करना चाहिए - मौलाना कल्बे जव्वाद

नीतीश कुमार ने कहा- NRC समेत सभी मुद्दों पर 19 जनवरी के बाद बात करेंगे, अभी जल जीवन हरियाली यात्रा में व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget