एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने कहा- NRC समेत सभी मुद्दों पर 19 जनवरी के बाद बात करेंगे, अभी जल जीवन हरियाली यात्रा में व्यस्त

आज नए साल के मौके पर नीतीश कुमार ने शुभकामना देने वालों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए थे. वे खुद सभी से जाकर मिले. इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई. जब एनआरसी पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि 19 जनवरी के बाद इन सभी मुद्दों पर बात करेंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनआरसी समेत सभी मुद्दों पर कहा कि वे इसपर 19 जनवरी के बाद बात करेंगे. दरअसल सीएम नीतीश अभी जल जीवन हरियाली यात्रा में व्यस्त हैं. 19 जनवरी को इसको लेकर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इसके बाद वो एनआरसी और दूसरे मुद्दों पर बात करेंगे. हालांकि इससे पहले नीतीश कुमार कह चुके हैं कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा.

आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और तस्वीरें भी खिंचवाई. इस मौके पर सुशील मोदी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि सालों बाद 1 जनवरी के मौके पर मुख्यमंत्री को बधाई देने आए हैं. साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 2019 में जैसे लोकसभा में जीत हासिल हुई, वैसी ही जीत 2020 में भी होगी. बता दें कि अभी हाल में जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बीच ट्विटर पर जमकर बयानबाजी हुई. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि एनडीए में सब ठीक है.

नए साल के मौके पर आज नीतीश कुमार ने शुभकामनाएं देने वालों के स्वागत में अपने घर के दरवाजे खोल दिए. नीतीश खुद सबके पास जाकर मिलते रहे. मेहमानों का लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर बिहार डायरी और कैलेंडर का भी लोकार्पण हुआ. विधानसभा के स्पीकर विजय चौधरी भी आए. सीएम नीतीश ने इस मौके पर राज्य और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी.

सीएम नीतीश अपने जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम से लेकर हर घर नल का जल कार्यक्रम की चर्चा की. पुराने दिनों को यादकर नीतीश ने बताया कि किस तरह लालू यादव और राबड़ी देवी जब 2006 में इस सरकारी आवास को छोड़कर जा रहे थे तब पूरे आवास से दो फीट मिट्टी अपने साथ लेकर गए थे. उन्होंने टोटके का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह इस घर की दीवार पर जगह जगह छोटी-छोटी पुड़िया रखी थी. लालू ने खुद कहा था कि इस घर में भूत छोड़ आए हैं. हंसी मजाक का सिलसिला भी चला.

जलवायु परिवर्तन की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिल गेट्स जब आए थे तब उनको बिहार में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम की जानकारी दी थी. बिल गेट्स इतने प्रभावित हुए कि दिल्ली जाकर इसकी सराहना की. जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में विपक्ष की तरफ से घोटाले के आरोप से जुड़े सवाल को वे टाल गए.

इस दौरान शराब पीने वालों पर चुटकी लेते हुए स्पीकर विजय चौधरी में कहा कि शराबबंदी का विरोध करने वाले अब हरियाली देखकर खुश रहेंगे. रेल किराए में हुई बढ़ोतरी पर नीतीश कुमार चुप रहे. जब बात एनआरसी पर चली तो नीतीश ने कहा अभी तो अपनी यात्रा में व्यस्त हैं. 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली पर मानव शृंखला बनने के बाद वो बात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget