एक्सप्लोरर

यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये है योगी सरकार का पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश में टूरिज्म को बढावा देने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया गया है. सरकार की योजना प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने की है और इसी के लिए ये प्लान तैयार किया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पर्यटन विभाग के कामकाज की समीक्षा की है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं. बुधवार रात विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव पर्व अब सरयू नदी से आगे भी बढ़ाया जाएगा.

आदित्यनाथ ने शहर में सभी आश्रमों और मंदिरों को इस उत्सव में भाग लेने का निर्देश दिया है. इस उत्सव में एक साथ लाखों दीप जलाए जाते हैं जिससे मनोहारी दृश्य बनता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू रिवर फ्रंट को पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनाने के लिए विकसित किया जाएगा.

योगी ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रत्येक पांच किलोमीटर पर जन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पैदल तथा वाहन वाले यात्रियों के लिए मार्गो को अलग-अलग किया जाएगा.

संतों के अनुसार, अयोध्या में तीन प्रकार- 84 कोसी, 14 कोसी और पंचकोसी की परिक्रमा हैं. इनमें 14 कोसी परिक्रमा शहर के बीच में स्थित है, वहीं अन्य दो परिक्रमाएं अयोध्या जिला के चारों तरफ अवध क्षेत्र में हैं. माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु नींद से जागते हैं और यह परिक्रमा करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लाइट एंड साउंड शो स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया है. उन्होंने अधिकारियों को अयोध्या के इतिहास और परंपराओं वाली पटकथा तैयार करने का निर्देश दिया है. विंध्याचल के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण के तौर पर नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया है.

आदित्यनाथ ने कहा कि नैमिशारण्य, शुक्रताल और हस्तिनापुर जैसे अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी-निजी कंपनी भागीदारी (पीपीपी) मोड और पर्यटन के विकास के लिए व्यावसायिक सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) से पर्यटन में विकास की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और शिवपाल में फूट! यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
अखिलेश और शिवपाल में फूट! यूपी में सपा नेताओं के नाम पर लगे फर्जी पोस्टर?
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA अलायंस में एंट्री पर अखिलेश की दो टूक, 'नहीं शामिल हो सकते'
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget