एक्सप्लोरर

यूपी: विवादित बयानों पर घिरे आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का प्रतिबंध

यह दूसरा मौका है जब आजम खान को आयोग द्वारा प्रचार करने से प्रतिबंधित किया गया हो.निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा के बारे में रविवार को दिये गये खान के आपत्तिजनक बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना और कड़ी फटकार लगायी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी आजम खान के बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ एक तथाकथित विवादित बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनके तीन दिन तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है. वहीं बीजेपी ने इस पर कड़ा एतराज जताया है. जया प्रदा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के अलावा आजम खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक भाषण दे रहे हैं. इस मामले भी उनपर मामला दर्ज कर लिया गया है. रामपुर के डीएम और जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव आयोग को आज़म खान के दो बयानों पर रिपोर्ट भेज दी है.

रामपुर के जिलाधिकारी आजेन्य कुमार सिंह ने सोमवार को कहा, 'आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (किसी स्त्री की मर्यादा का अनादर करने के आशय से कोई अश्लील शब्द कहना या हावभाव प्रकट करना) और कुछ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है.'

निर्वाचन आयोग ने जयाप्रदा के बारे में रविवार को दिये गये खान के आपत्तिजनक बयान को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन माना और कड़ी फटकार लगायी. साथ ही अगले तीन दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है. यह दूसरा मौका है जब आजम खान को आयोग द्वारा प्रचार करने से प्रतिबंधित किया गया हो.

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ आजम खान का जया प्रदा के खिलाफ दिया गया बेहूदा बयान ना सिर्फ उनका बल्कि देश की करोड़ों मांओं और बहनों का अपमान है. यह देश की महाशक्ति (महिला शक्ति) का तिरस्कार है.’’

साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से सवाल किया कि क्या वह खान के बयान का समर्थन करते हैं?

आरोप है कि सपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री खान ने रविवार को जयाप्रदा के खिलाफ वह ‘अमर्यादित’ बयान दिया.

हालांकि आजम ने एक दिन बाद सफाई देते हुये कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगें.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने खान के बयान की निंदा की और कहा, ‘‘आजम का यह बयान समाजवादी पार्टी की घटिया सोच को दर्शाता है.’’

जयाप्रदा ने कहा, ‘‘वह लक्ष्मण रेखा पार कर गये, अब मेरे लिये कोई (आजम) भाई नहीं है. भाई मान के सब कुछ सहने का काम किया था अब बर्दाश्त खत्म हो गया. जनता जो है वह बतायेगी, लोग महिलाओं को पूजते हैं, यह आदमी क्या कर रहा है? इसको चुनाव लड़ने का अधिकार है. मैं चुनाव आयोग से अपील करती हूं कि इनके चुनाव लड़ने की योग्यता खत्म हो जाए.'

यूपी: बीजेपी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे रवि किशन 

बीजेपी ने जूताकांड से विवादों में आए शरद त्रिपाठी का टिकट कटा  मथुरा वालों, हेमा को बड़ी जीत नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा- धर्मेंद्र  गोरखपुर से टिकट पाने वाले अभिनेता रविकिशन के बारे में जानें कुछ रोचक बातें  पीलीभीत: बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget