एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश चुनाव: दिग्गज नेता चुनाव अभियान से नदारद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस बार पार्टियों के दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं की जगह पहले दो चरण में प्रचार की कमान युवा पीढ़ी के हाथों में दिखी. राज्य में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी तक प्रचार अभियान से नदारत रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त होने और कल दूसरे चरण का प्रचार थमने तक कोई वरिष्ठ नेता प्रचार करता नजर नहीं आया है.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के चुनाव गठबंधन के बाद से अखिलेश यादव और राहुल गांधी ही चुनाव अभियान की बागडोर संभाले दिख रहे हैं. मुलायम सिंह ने जहां खुद को पहले दो चरणों में प्रचार से अलग रखा, वहीं सोनिया गांधी खराब सेहत के चलते प्रचार का हिस्सा नहीं बन पाईं. पारिवारिक विवाद के बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने भी पार्टी के लिए प्रचार न करने की ठानी और खुद को अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर तक ही सीमित रखा.

शिवपाल ने प्रचार के दौरान पार्टी में चल रहे विवाद के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए 11 मार्च को एक नई पार्टी का गठन करने का ऐलान भी किया है. 11 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

पूर्व में सपा के स्टार प्रचारक रहे अमर सिंह और जया प्रदा भी इस बार चुनाव अभियान से गायब रहे. एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक पार्टी को उनकी अब और ‘जरूरत’ भी नहीं है. अखिलेश ने एक जनवरी को हुए सपा के अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. यह राजनीतिक परिदृश्य से उनके और जया के दूर रहने का कारण भी हो सकता है.

सपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा भी प्रचार से नदारद हैं. उनके बेटे राकेश वर्मा को बाराबंकी की राम नगर सीट से टिकट देने से इंकार कर दिया गया था. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी ने भी उत्तर प्रदेश में अभी तक एक भी बैठक को संबोधित नहीं किया है. बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघन सिन्हा भी इस साल प्रचार अभियान से गायब हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केसरी नाथ त्रिपाठी भी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के पद पर काबिज होने के कारण प्रत्यक्ष राजनीति से दूर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget