एक्सप्लोरर

'घोषणापत्र' में योगी आदित्यनाथ : सवाल-जवाब में कह डाली ये 10 खास बातें

नई दिल्ली/लखनऊ : यूपी में चुनावी माहौल गरम है और बयानबाजी का दौर भी चल रहा है. इस बीच बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ से अपने खास कार्यक्रम घोषणापत्र में एबीपी न्यूज ने बातचीत की. कई सवाल पूछे गए और उनके जवाब योगी आदित्यनाथ ने दिए. अपने चीर परिचित अंदाज में उन्होंने हिंदू-मुसलमान की बात की. इसके साथ ही सपा और बसपा दोनों पर करारा प्रहार किया. आइए जानते हैं घोषणापत्र की 10 खास बातें जो योगी आदित्यनाथ ने कहीं.

  1. सीएम प्रत्याशी संबंधित एक सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनमें सीएम बनने के सभी गुण हैं. हालांकि, साथ में यह भी कहा कि पार्टी जिसे चुनेगी वही सीएम होगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का ही सीएम बनेगा.
  2. इस दिनों चर्चा में चल रही दिल्ली युनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे छात्रा की बात से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई किसी की व्यक्तिगत नहीं है. देश का सैनिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है.
  3. अपराध पर अंकुश लगाने के अपने दावे पर योगी ने कहा कि बीजेपी ने किसी भी घोषित या पेशेवर अपराधी को टिकट नहीं दिया है. जिन लोगों पर कुछ मुकदमें हैं भी वे राजनीति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपराधी के खिलाफ कड़ा रुख रखती है.
  4. अपने संगठन हिंदू युवा वाहिनी के बारे में उनका कहना था कि यह एक सांस्कृतिक संगठन है. इसके काम को लेकर लोगों को जानकारी नहीं है और जो भी लोग संगठन को करीब से जानते हैं उन्हें पता है कि संगठन कितने अच्छे काम कर रहा है.
  5. उन्होंने दावा किया कि यूपी में पिछले 15 सालों से कुशासन चल रहा है. उनका दावा था कि इस बार बीजेपी की ही सरकार आ रही है और यूपी में उनकी पार्टी 300 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है.
  6. पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया. उनका कहना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालात खराब हैं और समय रहते अगर उसे ठीक नहीं किया गया तो वह भविष्य का कश्मीर बन जाएगा.
  7. बिजली वितरण में भेदभाव का दावा करते हुए योगी ने कहा कि यूपी में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बिजली का बंटवारा किया जाता है. उनका दावा था कि हिंदू इलाकों में बिजली कम आती है और मुस्लिम इलाकों में बिजली सप्लाई ज्यादा है.
  8. महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी समस्या का समाधान नहीं है. महिलाओं को समान अधिकार और शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए. भ्रूण हत्या पर रोक लगाने की बात भी उन्होंने कही. उनका कहना था कि जरूरत महसूस हुई तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
  9. पिछले छह दफा से वो लगातार सांसद बन रहे हैं. ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मंत्री मंडल में शामिल क्यों नहीं किया गया तो उनका कहना था कि वे कहीं नहीं हैं पर हर जगह पर हैं.
  10. जाति के नाम पर उन्होंने कहा कि संत परंपरा में जाति का कोई सवाल ही नहीं होता है. उन्होंने कहा कि वे केवल हिंदू हैं और उसी दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कट्टरपंथी वाली छवि नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget