एक्सप्लोरर

यूपी के डीजीपी ने सभी पुलिसवालों से कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

यूपी में काफी कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं और काफी लोग कश्मीर से आकर व्यापार भी करते हैं. डीजीपी ओपी सिंह ने सभी पुलिसवालों से कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

लखनऊ: कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई है और वर्तमान हालातों को देखते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने पूरे प्रदेश में कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. सिंह ने राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस कप्तानों को कश्मीरी छात्रों और कश्मीरी मूल के लोगों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा.

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, 'पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए.'

प्रवक्ता ने कहा, 'डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सजगता बरतें तथा ऐसे क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबंध करना सुनिश्चित करें. यदि आपके जिले में कोई कश्मीरी छात्र किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहा हो या किसी कार्यालय-प्रतिष्ठान में कश्मीरी मूल के व्यक्ति सेवारत हों तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. किसी भी परिस्थिति में उनके साथ दुर्व्यवहार न हो.'

सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी प्रकार की कोई भ्रामक, भड़काऊ अफवाह या पोस्ट वायरल की जाती है तो उसका सक्षम स्तर से तत्काल खण्डन किया जाए तथा संबंधित के विरूद्ध विधिक प्राविधानों के अन्तर्गत प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किसी प्रकार के जुलूस, मोटरसाइकिल रैली इत्यादि को निकलने की अनुमति न दी जाए.

सिंह ने कहा कि जनपद के स्थानीय खुफिया तंत्र को तत्काल सक्रिय कर दें कि जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा इस प्रकार किए जाने वाले धरना-प्रदर्शनों की स्थिति का आकलन कर संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तथा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करें.

उन्होंने कहा कि सावन का आखिरी सोमवार, बकरीद एवं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आने वाला है. इस संबंध में मुख्यालय द्वारा निर्देश पूर्व में प्रेषित किए जा चुके हैं. ऐसे में अपने जिले के सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले स्थानों, महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, समस्त बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, सरकारी कार्यालय-भवनों और न्यायालय, प्रमुख स्थलों व सामूहिक स्थलों आदि पर पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध, एंटी सेबोटाज चेकिंग कराना सुनिश्चित करें.

डीजीपी ने कहा कि जिले के समस्त थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक स्वयं निरन्तर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखें, जिससे कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए. उन्होंने कहा, 'उपरोक्त निर्देशों का तत्काल कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट के उम्मीदवार आगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget