एक्सप्लोरर

विपक्ष पर बरसे योगी: विधानसभा को बंधक बनाने का लगाया आरोप

योगी ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 विधायक चुनकर आए हैं, लेकिन मुट्ठी भर लोग विधानसभा को बंधक बनाकर अन्य सदस्यों के हकों को मारने का प्रयास कर रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ लक्षण नहीं है.'

लखनऊ: कानून व्यवस्था के मुददे पर विधानसभा बाधित करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि मुट्ठी भर लोग विधानसभा को बंधक बना रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए ‘शुभ संकेत’ नहीं है.

उन्होंने कहा कि 'अपराध दर पिछली सरकार के शासनकाल की तुलना में कम है. पिछली सरकार में हत्या और बलात्कार जैसे मामलो में भी प्राथमिकी नहीं होती थी, सुप्रीम कोर्ट को आदेश देने पड़ते थे. कोर्ट को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ता था. हमारी सरकार में सामान्य से लेकर बड़ी से बड़ी घटना तक सभी मामलों की प्राथमिकी दर्ज करने के स्पष्ट आदेश हैं. '

उन्होंने कहा कि सभी ने राज्य की प्रशंसा की है और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण निवेशक सम्मेलन है. सम्मेलन में चार लाख 68 हजार करोड. रुपये का प्रस्ताव निवेश आया.

योगी ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस द्वारा कानून व्यवस्था के मुददे पर विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने की आलोचना की. उन्होंने कहा कि विधानसभा को सार्थक चर्चा का मंच बनना चाहिये. लेकिन विपक्ष खासतौर से एसपी और कांग्रेस के नकारात्मक रवैये के कारण विधानसभा को इस सार्थक चर्चा से वंचित होना पड़ रहा है.

योगी ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 विधायक चुनकर आए हैं, लेकिन मुट्ठी भर लोग विधानसभा को बंधक बनाकर अन्य सदस्यों के हकों को मारने का प्रयास कर रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ लक्षण नहीं है.'

उन्होंने कहा कि देवरिया घटना का मुददा आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उठाया है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 'देवरिया प्रकरण में जो भी दोषी था हमारी सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. इस प्रकरण की सीबीआई जांच की सिफारिश भी हमारी सरकार ने की है. जब तक सीबीआई इस मामले को अपने हाथ में लेती है तब तक इस पूरे मामले को उप्र के एडीजी क्राइम के नेतृत्व में एसपी स्तर की दो महिला पुलिस अधिकारी (तीन सदस्यीय टीम) इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हाई कोर्ट इस मामले की निगरानी कर रहा है.' उन्होंने दावा किया कि विपक्ष अपने नाकारेपन को छुपाने और अपनी हास्यास्पद स्थिति को जनता के सामने उजागर होने से रोकने के लिए ऐसे मुददों को उठाने का प्रयास कर रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget