एक्सप्लोरर

यूपीः जब अध्यक्ष ने विधानसभा में BSP MLA से कहा- 'जब प्यार किया तो डरना क्या', सदन में जमकर लगे ठहाके

बीएसपी विधायक ने बीजेपी के बूथ प्रबंधन की तारीफ करते हुये कहा कि जो काम करेगा वह जीतेगा. हम (बीएसपी) बीजेपी के सामने कहीं नहीं ठहरते क्योंकि हमारे यहां हम जैसे विधायकों की कोई कद्र नही होती.

लखनऊः महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन में उस समय सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब विधानसभाध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक विधायक से कहा, ''जब प्यार किया तो डरना क्या.'' बता दें कि बीएसपी समूचे विपक्ष ने विधानसभा के बुधवार को सुबह 11 बजे शुरू हुए विशेष सत्र का वहिष्कार किया था. लेकिन, बीएसपी सदस्य मोहम्मद असलम रायनी ने गुरूवार को इसमें शामिल होकर सबको चौंका दिया.

विशेष सत्र में रायनी ने कहा कि वह अंतरात्मा की आवाज पर सत्र में आये हैं और उन्होंने इस विशेष सत्र के प्रयासों के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया. इससे पहले रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह भी कल रात इस विशेष सत्र में शामिल हुई थीं.

बीएसपी सदस्य ने मुख्यमंत्री योगी की ओर इशारा करते हुये कहा, ''अब ज्यादा धन्यवाद देंगे तो सब कहेंगे कि विलय तो नही कर दिया.'' इतना सुनते ही विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि अब डरने की कोई जरूरत नही, ''जब प्यार किया तो डरना क्या.'' उनकी इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और अन्य सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

'विपक्षी विधायकों को यहां आना चाहिए'

विधायक रायनी ने कहा, ''मेरा मानना है कि विपक्ष के सदस्यों को यहां आना चाहिये और अपने क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की कमियों के बारे में सरकार को अवगत कराना चाहिये.' विधायक ने जोर देकर कहा कि वह बीएसपी में ही हैं लेकिन उन्हें यह कहने में कोई संकोच नही है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहन मायावती की सरकार में अच्छी थी और उसके बाद अब मुख्यमंत्री योगी की सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर है.

उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि प्रदेश के एक नेता (एसपी के आजम खान) के खिलाफ 83 मामले दर्ज किये गये हैं और उस पर ध्यान दें जिससे यह संदेश जायें कि उनका दिल बहुत बडा और साफ है. उन्होंने मांग की कि विधायक निधि बढाकर पांच करोड़ रूपये कर दी जाए.

बीएसपी विधायक ने अपनी ही पार्टी पर बोला हमला

बीएसपी विधायक ने बीजेपी के बूथ प्रबंधन की तारीफ करते हुये कहा कि जो काम करेगा वह जीतेगा. हम (बीएसपी) बीजेपी के सामने कहीं नहीं ठहरते क्योंकि हमारे यहां हम जैसे विधायकों की कोई कद्र नही होती. और चुनाव हारने के बाद ईवीएम को दोष देना ठीक नही है.

विधायक ने कहा, ''मैं सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं से बहुत प्रभावित हूं. मुझे उन लोगों (विपक्ष) के लिये बुरा लग रहा है जो आज भी यहां नही हैं.''

यूपी में उपचुनाव से पहले मायावती को झटका, सहारनपुर इकाई बीजेपी में शामिल

Durga Pooja 2019: कोलकाता में 50 किलो सोने से बनाई गई मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget