एक्सप्लोरर

गोरखपुर: शादीशुदा राजेश बन गया सोनिया, चार बहनों के बीच में था इकलौता भाई

लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन जाने वाले राजेश पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में तकनीकी ग्रेड 1 पर तैनात हैं. रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुरुष ने लिंग परिवर्तन किया और महिला का नाम रखकर सर्विस रिकार्ड में नाम बदलने का आवेदन कर दिया है.

गोरखपुर: आज के आधुनिक युग में भी लिंग परिवर्तन की बात सुनकर लोग हैरत में आ जाते हैं. वह भी तब जब कोई चार बहनों में कोई इकलौता भाई हो. रेलवे में सर्विस करने वाले राजेश ने शादी के बाद तलाक लेकर लिंग परिवर्तन करा लिया. अब वह अपनी पहचान को लेकर रेलवे अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है. रेलवे के इतिहास में लिंग परिवर्तन का यह पहला मामला है. यही वजह है कि अधिकारियों को भी इस मामले में निर्णय लेने में देरी हो रही है.

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में अनोखा मामला सामने आया है. चार बहनों के बीच इकलौता भाई लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया. इज्जत नगर मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में तकनीकी ग्रेड वन पर तैनात कर्मचारी राजेश ने सरकारी अभिलेखों में अपना नाम और लिंग बदलवाने के लिए आवेदन कर दिया है. रेलवे के अफसर अब किताबों में लिंग परिवर्तन से संबंधित नियमों को खंगाल रहे हैं.

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में तैनात राजेश पांडे तकनीकी ग्रेड 1 पर तैनात हैं. पिता और बड़े भाई की मौत के बाद अनुकंपा पर 19 मार्च 2003 को नौकरी मिली थी. परिवार में चार बहनें और मां हैं. साल 2017 में राजेश ने लिंग परिवर्तन कराकर अपना नाम सोनिया पांडे रख लिया. राजेश उर्फ सोनिया ने सबसे पहले मुख्य कारखाना कार्मिक प्रबंधक इज्जत नगर के समक्ष नाम और लिंग बदलने का आवेदन किया. रेलवे अधिकारियों के सामने जब मामला आया, तो वे चौंक गए. रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुरुष ने लिंग परिवर्तन किया और महिला का नाम रखकर सर्विस रिकार्ड में नाम बदलने का आवेदन कर दिया है. यही वजह है कि अधिकारियों को निर्णय लेने में देरी हो रही है.

राजेश से सोनिया बने कर्मचारी ने बताया कि लिंग परिवर्तन का विचार जब परिवार के सदस्यों को बताया तो वह नाराज हो गए. मां और बहन ने रूठ गईं. कोई दूसरा रास्ता न दिखा तो उसने लिंग परिवर्तन करा लिया. धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो गया. मां और बहनें भी मान गईं. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुरुष पहचान पत्र और स्त्री का चेहरा होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अन्य जगहों पर भी पहचान को लेकर वे परेशानी में पड़ जाते हैं. यही वजह है कि सर्विस रिकॉर्ड में नाम बदलने का आवेदन उन्होंने किया है.

राजेश उर्फ सोनिया ने बताया कि परिवार में बेटे के तौर पर जन्म लिया. किशोरावस्था के दौरान शरीर में कुछ अस्वाभाविक परिवर्तन हुए. तन पुरुष जैसा था और मन में महिलाओं जैसे ख्याल आने लगे. परिवार के लोगों ने उनकी शादी करा दी. उन्होंने अपने जीवन साथी को मन में आ रहे ख्याल के बारे में बताया. इसके बाद दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया. तलाक के बाद किसी दोस्त ने सर्जरी कराकर लिंग बदलवाने की सलाह दी. साल 2017 में उन्होंने सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और राजेश से सोनिया पांडेय बन गए.

राजेश उर्फ सोनिया ने इज्जत नगर के मुख्य कारक खाना कार्मिक प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों के यहां लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन किया था. लेकिन वहां के अधिकारियों ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने राजेश सोनिया को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे के सामने आवेदन करने की सलाह दी. उन्होंने अब रेलवे के जीएम और कार्मिक विभाग में सर्विस रिकार्ड में राजेश के स्थान पर सोनिया पांडे नाम दर्ज करने का आग्रह किया है. राजेश उर्फ सोनिया का पत्र मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी हैरान और परेशान हैं.

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ चंद्रप्रकाश चौहान ने बताया कि ये तकनीकी मामला है. इसके कानूनी पहलुओं को देखा जाएगा और राजेश के आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यूपी: बढ़ सकती हैं आजम खान की मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किए 3 और मामले

हापुड़: इस परिवार को बिजली विभाग ने भेजा 1अरब 28 करोड़ 45 लाख 95 हजार 444 रुपए रु. का बिल

आजम खान को भूमाफिया घोषित किए जाने का आदेश गैरकानूनी- जफरयाब जीलानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget