एक्सप्लोरर

उन्नाव कांड: सीबीआई ने तेज की जांच, कुलदीप सेंगर के 17 ठिकानों पर लखनऊ से लेकर उन्नाव तक छापेमारी

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को रायबरेली के पास ट्रक-कार की टक्कर की घटना की जांच एक हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि असाधारण परिस्थितियों में ही जांच ब्यूरो इस मामले की जांच की अवधि सात दिन और बढ़ाने का अनुरोध कर सकता है.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के दुर्घटना मामले में सीबीआई ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई की छापेमारी उन्नाव और आसपास के इलाकों में चल रही है. 12 सदस्यों की सीबीआई टीम विधायक कुलदीप सेंगर के माखीर उन्नाव स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा सेंगर के कई अन्य ठिकानों पर भी सीबीआई का तलाशी अभियान चल रहा है. विधायक के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, टीम ने सीसीटीवी की कुछ रिकॉर्डिंग्स भी कब्जे में ली है.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के चार जिलों लखनऊ, बांदा, उन्नाव, फतेहपुर में करीब 17 स्थानों पर छापे मारे गए. इन जिलों में अन्य आरोपियों के परिसरों में छापेमारी जारी है. उन्नाव बलात्कार पीड़िता दुर्घटना मामले में सीबीआई ने सेंगर, नौ अन्य और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

इससे पहले सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर से शनिवार को पूछताछ की थी. ज़रूरत पड़ी तो सीबीआई दोबारा जेल जाकर पूछताछ करेगी. टीम ने जेल में सेंगर से पूछताछ के अलावा जेल अधिकारियों के भी बयान लिए और विजिटर लॉग बुक की भी जांच की.पीड़िता की सुरक्षा में तैनात पीएसओ को भी सीबीआई ने समन दिया है.

सीबीआई ने पीड़िता के चाचा के भी ब्यान दर्ज किए है जिनको दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है. टीम ने ट्रक के मालिक को भी लखनऊ के ऑफिस समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

बता दें कि सेंगर, उन्नाव की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में इस समय सीतापुर जेल में बंद है. सीबीआई का तीन सदस्यीय दल सीतापुर जिला जेल गया और कई घंटे तक सेंगर से पूछताछ की.

 सीबीआई ने शुक्रवार को पीड़िता के चाचा से रायबरेली जेल में पूछताछ की थी. रात में रायबरेली जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार चाचा को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया. रायबरेली में सीबीआई टीम गुरबख्शगंज इलाके में दुर्घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौका-ए-वारदात और मारूति स्विफ्ट कार को टक्कर मारने वाले ट्रक का निरीक्षण किया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी सीबीआई की टीम ने बातचीत की.

इस बीच विधायक के तीन शस्त्रों के लाइसेंस शुक्रवार को निरस्त कर दिये गये. पिछले रविवार को पीड़िता और उसके परिवार को लेकर जा रही कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गये. केजीएमयू ट्रामा सेंटर में पीड़िता की देखरेख कर रहे डाक्टरों ने बताया कि पीड़िता को निमोनिया हो गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर है.

रायबरेली में हुआ था एक्सीडेंट

गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की, उसकी चाची और मौसी अपने वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार से रविवार को मुलाकात करने जा रही थीं. रास्ते में रायबरेली के गुरबख्शगंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में मौसी और चाची को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था जबकि पीड़िता और उसके वकील पिछले पांच दिन से किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

बृहस्पतिवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार प्रकरण से जुड़े सभी पांचों मामले उत्तर प्रदेश की अदालत से राष्ट्रीय राजधानी की अदालत में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया. शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को यह निर्देश भी दिया कि वह बलात्कार पीड़िता को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दें. इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्नाव पीड़िता के परिवारजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलनिधि नैथानी द्वारा प्रदान किया गया. उच्चतम न्यायालय ने यह निर्देश भी दिया कि पीड़िता के बलात्कार से जुड़े मुख्य मामले की सुनवायी शुरू होने के 45 दिन के भीतर पूरी की जाए.

यूपी: साध्वी प्राची का दावा- हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है

कुशीनगर: पत्नी ने मांगा खर्चा तो फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

यूपी: सीएम योगी ने कहा- सफल नहीं हुए मंदिर-मस्जिद मामले में मध्यस्थता के प्रयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget