एक्सप्लोरर

BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, सियासी गलियारे में शोक

अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को नोएडा से पटना लाया जाएगा. पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को नोएडा में निधन हो गया. वे लंबे वक्त से बीमार थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद आरके सिन्हा लंबे वक्त कोमा में रहे. इसके बाद आज उनका निधन हो गया. सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. आरके सिन्हा ने करीब 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

आरके सिंह जनसंघ से लेकर बीजेपी के संस्थापक सदस्य थे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी माने जाते थे. अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को नोएडा से पटना लाया जाएगा. पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

आरके सिन्हा का सियासी सफर

रविंद्र किशोर सिन्हा बीजेपी के दिग्गज नेता होने के साथ SIS ग्रुप के संस्थापक भी थे. उनका संसदीय सफर साल 2014 से शुरू हुआ. वे 2020 तक राज्यसभा सांसद रहे. इसके अलावा, आरके सिन्हा एशिया-पैसिफिक एरिया की प्रमुख सुरक्षा और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी SIS Group के फाउंडर और चेयरमैन थे.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'

परिवार की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया, "अत्यंत भारी और दुखी मन से आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि हम सभी के अभिभावक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद, SIS ग्रुप के संस्थापक, माननीय डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा जी का आज नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया. आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि जहां भी हैं, वहीं से श्रद्धेय साहब की पुण्यात्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें."

जेडीयू की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया है, "भाजपा के वरिष्ठ नेता, SIS के संस्थापक एवं पूर्व सांसद श्री आरके सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जद (यू) परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन."

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आरके सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है. उनका स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव संगठन के कार्यों में मिलता रहा. संगठन के प्रति उनका समर्पण, विचारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!"

यह भी पढ़ें- संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
Explained: बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार MLC चुनाव का 'मास्टरस्ट्रोक'! रोहिणी आचार्य का RJD को जिताने का फॉर्मूला कितना दमदार?
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
बिहार शिक्षा विभाग में 1.85 करोड़ का खेल! HRMS ऑडिट में बड़ा खुलासा
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget