एक्सप्लोरर

उमा भारती ने कहा 'चाहते हैं राम मंदिर बने पर पहले राज्यसभा की परीक्षा तो पास कर लें'

उमा भारती ने राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर कहा कि हम तो चाहते हैं कि राम मन्दिर बने लेकिन हम राज्य सभा की परीक्षा तो पहले पास कर लें. जो राजनीतिक पार्टियां हैं, वही एकजुट नहीं दिख रही है.

नई दिल्लीः अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा गर्म है और तमाम नेताओं से लेकर संत समाज और दिग्गज नेता बयानबाजी कर रहे हैं. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सरकार बनाने के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण करने की घोषणा कर सता में आई मोदी सरकार के नेता अब अयोध्या में राममंदिर निर्माण के मसले पर बैकफुट पर दिखने लगे हैं. कुछ ऐसा ही बयान अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुची केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने दिया. उन्होंने मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर कहा कि हम तो चाहते हैं कि राम मन्दिर बने लेकिन हम राज्य सभा की परीक्षा तो पहले पास कर लें. जो राजनीतिक पार्टियां हैं, वही एकजुट नहीं दिख रही है. इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि 'राम जन्‍मभूमि आंदोलन में मैं सक्रिय रूप से शामिल थी और इससे जुड़े एक मामले पर अभी भी सुनवाई चल रही है. मुझे इस पर गर्व है. राम मंदिर का निर्माण कराना मेरा सपना है, मेरी ओर से इसके लिए जिस भी मदद की जरूरत होगी, मैं करने को तैयार हूं.' केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी राम मंदिर के मुद्दे पर बड़ा बयान दे चुके हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राम लला के मंदिर निर्माण को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है. हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है, पर मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं कि वहां राम मंदिर के निर्माण से हमें कोई नहीं रोक सकता. राम जन्म भूमि पर बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखने दी जायेगी." शशि थरूर ने बीजेपी पर लगाए राम मंदिर के सहारे राजनीति करने के आरोप कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर धर्म और प्रतिमाओं का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार लोगों का ध्यान अपनी विफलताओं से भटका रही है. इससे पहले संत समाज के लोग और बाबा रामदेव भी राम मंदिर को लेकर अपना कड़ा रुख जाहिर कर चुके हैं. बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार को हर हालत में दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण कराने की कोशिश शुरू करानी चाहिए. बीते चंद दिनों में अनेक हिंदू संगठनों और बीजेपी नेताओं ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कई तीखे बयान दिया हैं. इसमें आरएसएस प्रमुख है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. शशि थरूर ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- विफलताएं छुपाने के लिए उछाला जा रहा है राम मंदिर का मुद्दा कोई नहीं रोक सकता राम मंदिर निर्माण, बाबर के नाम की एक ईंट नहीं रखने देंगे: केशव प्रसाद मौर्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
इंजीनियर रशीद NC के प्रदर्शन को दिया समर्थन, 21 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget